संदेश

अप्रैल, 2022 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

पुनरावृत्ति (तीन)

चित्र
   पुनरावृत्ति (तीन ) प्रश्न 1: माटी वाली के पास अपने अच्छे या बुरे भाग्य के बारे में ज्यादा सोचने का समय क्यों नहीं था?  उत्तरः  माटी वाली की आर्थिक अवस्था अत्यंत कमजोर थी। दिन-रात काम करने के बावजूद उसके लिए दो वक्त की रोटी जुटाना बड़ा मुश्किल था। सुबह से लेकर शाम तक टिहरी वासी लोगों के घर-घर माटी पहुँचाने में ही उसका पूरा समय बीत जाता था। उसके भाग्य में यही लिखा था। इसलिए अपने अच्छे या बुरे भाग्य के बारे में ज्यादा सोचने का समय उसके पास नहीं था। प्रश्न 2: समाज में महिलाओं को उचित गरिमा दिलाने हेतु आप कौन-कौन से प्रयास कर सकते हैं?  उत्तरः  (i) हर महिला को उचित शिक्षा प्रदान कर उनका स्तर सुधार सकते हैं। (ii) दहेज दिए अथवा लिए बिना लड़कियों का विवाह करवा सकते हैं। (iii) उनकी योग्यता अनुसार सरकारी अथवा व्यक्तिगत क्षेत्रों में काम करने का अवसर प्रदान कर सकते हैं। (iv) लड़कों के समान लड़कियों को भी संपत्ति का अधिकार प्रदान कर सकते हैं। (v) व्यापार, खेलकूद, राजनीति -- हर कहीं उनका हौसला बढ़ाकर अथवा मौके प्रदान कर उनका व्यक्तित्व ऊँचा उठाने में मदद कर सकते हैं। प्रश्न 3: उमा शादी के नाम पर

पुनरावृत्ति (दो)

चित्र
  पुनरावृत्ति (दो) प्रश्न 1: 'कबीर हिन्दू-मुस्लिम भेदभाव से ऊपर थे' -- कथन को सिद्ध कीजिए:  उत्तर:  संत कबीर धार्मिक भेदभाव और कट्टरता के विरोधी थे। वे काबा और काशी अथवा राम और रहीम को एक समान मानते थे। हिंदू और मुसलमानों के द्वारा अपने अपने धर्म को श्रेष्ठ मानना और एक दूसरे के धर्म की निंदा करना उन्हें बिल्कुल भी पसंद नहीं था। इसलिए अपनी कविताओं में वे कभी-कभी दोनों को फटकार लगाते हैं। वे वास्तव में ही हिंदू मुस्लिम भेदभाव से ऊपर थे।  प्रश्न 2: कवि बच्चों के काम पर जाने से क्यों चिंतित हैं?  उत्तर : कवि बच्चों के काम पर जाने से अत्यंत चिंतित हैं। उन्हें लगता है कि बच्चों को पढ़ाई-लिखाई,  खेल-कूद, अपने व्यक्तित्व विकास अथवा भविष्य निर्माण में व्यस्त रहना चाहिए। बचपन तो सुख-आनंद और जीवन के विकास का दूसरा नाम है। इसलिए कवि चाहते हैं कि बच्चों पर रोजी-रोटी कमाने का बोझ बहुत छोटी उम्र से ही ना पड़े।  प्रश्न 3: 'बच्चे काम पर जा रहे हैं' -- कविता की इस पंक्ति को सवाल की तरह लिखने से क्या अंतर आ सकता है? स्पष्ट कीजिए: उत्तरः  'सवाल की तरह लिखे जाने' का आशय है समस्या की

पुनरावृत्ति (एक)

चित्र
पुनरावृत्ति (एक) प्रश्न 1: लेखक परसाई की नजर किस के जूते पर अटक गई और क्यों? उत्तर : लेखक परसाई की नजर प्रेमचंद के जूते पर अटक गईं क्योंकि वे बेतरतीब बँधे हुए थे। उनके छेदों की पतरियाँ निकल आई थीं। बाएँ जूते से उँगली निकलती दिखाई पड़ रही थी और वह फटा हुआ था। इस दृश्य से प्रेमचंद की बदहाली दिखाई दे रही थी।  प्रश्न 2: किस घटना ने सालिम अली को नई नई खोजों के लिए प्रेरित किया? उत्तर : एक बार बचपन में सालिम अली की एयरगन से एक नीले कंठ वाली गौरैया घायल होकर गिर पड़ी। इस घटना ने उन्हें पक्षीप्रेमी बना दिया। वह गौरैया के साथ-साथ अन्य पक्षियों के बारे में भी नई-नई खोजें करने में जुट गए। उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन पक्षियों के नाम समर्पित कर दिया। प्रश्न 3: लेखक ने प्रेमचंद के जूते फटने का क्या कारण बताया है? उत्तर : लेखक के अनुसार प्रेमचंद ने अपने जूते से रास्ते की किसी सख्त चट्टान पर अथवा टीले पर ठोकरें मारीं। उन्होंने उस चट्टान से बचकर निकलने की कोई कोशिश नहीं की। उन्होंने उसे रास्ते से भरसक इसी तरह हटाने का प्रयास किया। आशय यह है कि वह समाज की कुरीतियों के विरुद्ध अपनी कलम और साहित्य के माध्