संदेश

जनवरी, 2021 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

रस-निष्पत्ति, कक्षा: 10, हिंदी 'अ'

चित्र
              रस-निष्प त्ति प्रश्न 1:  'वाक्यं रसात्मकं काव्यम्' किसका कथन है? (क) आचार्य जगन्नाथ (ख) आचार्य भरतमुनि  (ग) वेदव्यास   (घ) आचार्य विश्वनाथ प्रश्न 2: किस रस को 'रसराज' कहा जाता है? (क) करुण रस  (ख) रौद्र रस  (ग) शृंगार रस (घ) भक्ति रस  प्रश्न 3: इनमें से किस रस को नौवाँ रस माना गया है? (क) शांत रस   (ख) वात्सल्य रस  (ग) शृंगार रस  (घ) सभी प्रश्न 4:  भरतमुनि के अनुसार रस कितने प्रकार के होते हैं? (क) 9(नौ) (ख) 10(दस) (ग) 11(ग्यारह) (घ) 8(आठ )

पद-परिचय, कक्षा: 10, हिंदी 'अ'

चित्र
                         पद-परिचय   प्रश्न 1: वाक्यों में प्रयुक्त शब्द क्या कहलाता है?  (क) शब्द  (ख) पद   (ग) पदबंध  (घ) पद-परिचय  प्रश्न 2: वाक्यों में प्रयुक्त पदों का व्याकरणिक परिचय देना अथवा व्याकरण के अनुसार उनका स्वरूप बताना क्या कहलाता है? (क) पद परिचय   (ख) उपवाक्य  (ग) पदबंध  (घ) उपर्युक्त सभी प्रश्न 3:  इनमें से विकारी शब्द कौन-सा है? ( क) हाथी (ख) यहाँ (ग) इधर (घ) उधर प्रश्न 4: परिश्रम के बिना विद्या नहीं मिलती।-- रेखांकित पद के परिचय में लिखा जाएगा --- (क)संबंधबोधक अव्यय, संबंधी 'परिश्रम' (ख) संबंधबोधक अव्यय, संबंधी 'विद्या' (ग) संबंधबोधक अव्यय, संबंधी 'मिलना' ( घ) संबंधबोधक अव्यय, संबंधी 'परिश्रम' और 'विद्या '  प्रश्न 5: गीता  पुस्तक  पढ़ती है | रेखांकित पद है – (क) व्यक्तिवाचक संज्ञा (ख) समुदाय वाचक संज्ञा (ग) भाववाचक संज्ञा (घ) जातिवाचक संज्ञा प्रश्न 6: यह वहीँ साइकिल है, जिसे  कोई  चुराकर ले गया था।--रेखांकित पद है: (क ) निश्चयवाचक सर्वनाम (ख) अनिश्चयवाचक सर्वनाम (ग) सम्बन्धवाचक सर्वनाम (घ) निजवाचक सर्वनाम  प्रश्न 7: नेपाल में

बच्चे काम पर जा रहे हैं, क्षितिज, हिंदी, कक्षा: 9

चित्र
  बच्चे काम पर जा रहे हैं               कवि: राजेश जोशी कोहरे से ढँकी सड़क पर बच्चे काम पर जा रहे हैं सुबह सुबह बच्चे काम पर जा रहे हैं हमारे समय की सबसे भयानक पंक्ति है यह भयानक है इसे विवरण की तरह लिखा जाना लिखा जाना चाहिए इसे सवाल की तरह काम पर क्यों जा रहे हैं बच्चे ? क्या अंतरिक्ष में गिर गई हैं सारी गेंदें क्या दीमकों ने खा लिया है सारी रंग बिरंगी किताबों को क्या काले पहाड़ के नीचे दब गए हैं सारे खिलौने क्या किसी भूकंप में ढह गई हैं सारे मदरसों की इमारतें क्या सारे मैदान, सारे बगीचे और घरों के आँगन खत्म हो गए हैं एकाएक तो फिर बचा ही क्या है इस दुनिया में ? कितना भयानक होता अगर ऐसा होता भयानक है लेकिन इससे भी ज़्यादा यह कि हैं सारी चीज़ें हस्बमामूल पर दुनिया की हज़ारों सड़कों से गुजरते हुए बच्चे, बहुत छोटे छोटे बच्चे काम पर जा रहे हैं। बच्चे काम पर जा रहे हैं               कवि: राजेश जोशी प्रश्न 1: कविता की पहली दो पंक्तियों को पढ़ने तथा विचार करने से आपके मन मस्तिष्क में जो चित्र उभरता है उसे लिखकर व्यक्त कीजिए। उत्तर :  कविता की पहली दो पंक्तियों को पढ़ने तथा विचार करने से हमा रे मन-

क्रिया, कक्षा: ८

चित्र
क्रिया प्रश्न 1:क्रिया किसे कहते हैं? उदाहरण सहित समझाइए: उत्तर : जिस शब्द से किसी कार्य के करने, होने अथवा किसी स्थिति का बोध हो,  उसे क्रिया कहते हैं। जैसे:                                    गरिमा गीत गा रही है ।                                                          हवा चल रही है।                                                               बच्चे छत पर हैं।                                                                 वह गेंद खेल रहे हैं।   प्रश्न 2: धातु से आप क्या समझते हैं? उत्तर:  क्रिया के मूल अंश को धातु कहते हैं।  जैसे: चल, पढ़, लिख, हँस, आ, जा, सुन, देख आदि। प्रश्न 3: क्रिया द्वारा किसी कार्य को किए जाने, किसी कार्य के होने, किसी व्यक्ति या वस्तु की स्थिति का बोध कराने वाली क्रियाओं का एक-एक उदाहरण दीजिए। उत्तर: (i)   किसी कार्य को किए जाने का बोध कराने वाली क्रियाएँ--           राम  खाना खाता है। बच्चेेे खेल रहे हैं।                                         (ii) किसी कार्य के होने का बोध कराने वाली क्रियाएँ--                   गर्मी हो रही है। हवा चल रही है।