संदेश

जुलाई, 2021 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

रस निष्पत्ति/भाग 1

चित्र
 रस निष्पत्ति/भाग 1 प्रश्नोत्तर  प्रश्न 1: रस किसे कहते हैं? उत्तर : काव्य अथवा साहित्य को पढ़ने, सुनने अथवा देखने से जिस आनंद की प्राप्ति होती है, उसे रस कहते हैं। प्रश्न 2: आचार्य भरत मुनि ने रस के विषय में क्या कहा है?  उत्तर: आचार्य भरत मुनि ने रस के विषय में कहा है-- 'विभावानुभावव्यभिचारीसंयोगाद्रसनिष्पत्ति:' अर्थात् विभाव, अनुभव और व्यभिचारी भावों के संयोग से रस की निष्पत्ति होती है। प्रश्न 3: रस के चार मुख्य अवयवों/अंगों के नाम लिखिए: उत्तर : रस के चार प्रमुख अवयव हैं -- (i) स्थायी भाव , (ii) विभाव , (ii) अनुभाव और (iv) संचारी अथवा व्यभिचारी भाव प्रश्न 4: भाव किसे कहते हैं? ये मुख्यत: कितने प्रकार के होते हैं? उनके नाम लिखिए: उत्तर : मन के विकार अथवा आवेग को भाव कहते हैं। यह मुख्यत: २ ( दो) प्रकार के होते हैं। वे हैं-- (i) स्थायी भाव और (ii) व्यभिचारी या संचारी भाव प्रश्न 5: स्थायी भाव किसे कहते हैं? इनकी संख्या कितनी है? इनके नाम लिखिए: उत्तर : मानव मन में सुषुप्त अवस्था में स्थायी रूप से रहने वाले मनोविकार अथवा भावों को स्थायी भाव कहते हैं। अनुकूल परिस्थितियाँ

पद परिचय/भाग 2

चित्र
पद परिचय/भाग 2 प्रश्नोत्तर प्रश्न 1: निम्नलिखित वाक्यों के रेखांकित पदों का भेद और उपभेद पहचानिए: (i) मैं दौड़ रहा हूँ।  मैं : सर्वनाम, पुरुषवाचक सर्वनाम  (ii) सचिन पुस्तक पढ़ रहा है। सचिन: संज्ञा, व्यक्तिवाचक संज्ञा (iii) कौन जा रहा है? कौन : सर्वनाम, प्रश्नवाचक सर्वनाम (iv) मेरा घर बहुत दूर है। मेरा : विशेषण, सार्वनामिक विशेषण (v) उसने एक लड़ाकू विमान देखा।   देखा : क्रिया, सकर्मक क्रिया (vi) भूषण वीर रस के कवि थे। कवि : संज्ञा, जातिवाचक संज्ञा  (vii) मैं  दसवीं कक्षा में पढ़ता हूँ। दसवीं: विशेषण, संख्यावाचक विशेषण (viii) वह कल आएगा। कल: क्रियाविशेषण, कालवाचक क्रियाविशेषण (ix) ताजमहल की सुंदरता अत्यंत दर्शनीय है। सुंदरता : संज्ञा, भाववाचक संज्ञा (x) यह मेरा विद्यालय है। यह : सर्वनाम, निश्चयवाचक सर्वनाम (xi) बच्चे रो रहे हैं।  रो रहे हैं: क्रिया, अकर्मक क्रिया (xii) देवी सरस्वती सफेद वस्त्र धारण करती हैं। सफेद : विशेषण, गुणवाचक विशेषण (xiii) मैं स्वयं घटनास्थल पर था। स्वयं: सर्वनाम, निजवाचक सर्वनाम  (xiv) बीमार व्यक्ति थोड़ा भी खा न सका। थोड़ा: क्रियाविशेषण, परिमाणवाचक

रसखान के सवैये/प्रश्नोत्तर

चित्र
रसखान के सवैये     प्रश्नोत्तर   प्रश्न 1: ब्रजभूमि के प्रति कवि का प्रेम किन-किन रूपों में अभिव्यक्त हुआ है? उत्तर : कवि रसखान को ब्रजभूमि से गहरा प्रेम है। वे इस जन्म में ही नहीं, अगले जन्म में भी ब्रजभूमि का निवासी बने रहना चाहते हैं। वे ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि अगले जन्म में वह उन्हें ब्रज का ग्वाला, नंद की गाय, गोवर्धन पर्वत का पत्थर अथवा कदम्ब के पेड़ का पक्षी बनाए ताकि उन्हें हमेशा श्रीकृष्ण का साथ मिलता रहे।  प्रश्न 2: कवि का ब्रज के वन, बाग और तालाब को निहारने के पीछे क्या कारण है? उत्तर : कवि ब्रज के वन, बाग और तालाब इसलिए निहारना चाहते हैं क्योंकि इनके साथ श्रीकृष्ण की यादें जुड़ी हुई हैं। कभी श्रीकृष्ण इन्हीं के बीच घूमा करते थे। यहीं ग्वाल-बालों के साथ खेला करते थे और गायें चराया करते थे। कवि इन स्थानों का दर्शन कर अथवा इन्हें देखकर धन्य होना चाहते हैं और अपना जन्म सफल बनाना चाहते हैं। प्रश्न 3: एक लकुटी और कामरिया पर कवि सब कुछ न्योछावर करने को क्यों तैयार हैं? उत्तर: कवि रसखान के लिए भगवान श्रीकृष्ण सबसे महत्वपूर्ण हैं। श्रीकृष्ण से जुड़ी एक एक वस्तु उनके लिए विशे

रसखान के सवैये/ शब्दार्थ

चित्र
  रसखान के सवैये शब्दार्थ : (1) "मानुष हौं तो वही...... कालिंदी कूल कदंब की डारन।" (i) मानुष    -----  मनुष्य (ii) मँझारन ----  मध्य में, बीच में (iii) पाहन ------- पत्थर (iv) पुरंदर ------- इंद्र (v) कालिंदी ----- यमुना नदी (vi) नित -------- नित्य, हमेशा, रोज (vii) धेनु -------- गाय (viii) गिरि ------ पर्वत (ix) खग -------- पक्षी (x) डारन ------- डालियाँ (xi) बसेरो ------ निवास (2) " या लकुटी अरु कामरिया.......  कुंजन ऊपर वारौं।" (i) लकुटी --------- लाठी (ii) कामरिया ----- कंबल (iii) कोटिक -------करोडों (iv) कलधौत ----- सोना-चाँदी (v) धाम ----------- घर, महल (vi) करील -------  काँटेदार पौधा (vii) तिहूँ पुर -----  तीनों लोक (viii) तजि डारौं -- त्याग देना (ix) तड़ाग -------  तालाब (x) वारौं ---------- न्योछावर करना, त्याग करना (xi) कुंजन ------- लताओं से बने घर (xii) निहारौं ----- देखूँ (xiii) बिसारौं --- भूल जाऊँ (3) "मोर पखा सिर ऊपर .... अधरान धरी अधरा न धरौंगी।" (i) मोरपखा -------- मोर का पंख (ii) गु

शब्द निर्माण/ समास

चित्र
  शब्द निर्माण/ समास प्रश्नोत्तर : प्रश्न 1: समास किसे कहते हैं? समझाइए : उत्तर : दो या दो से अधिक शब्दों के मेल से नए शब्द बनाने की क्रिया को समास कहते हैं। इस विधि से बने शब्दों को समस्तपद कहते हैं। जब समस्तपदों को पृथक किया जाता है, उसे समास विग्रह कहते हैं। जैसे: रसोईघर ---- रसोई के लिए घर नवग्रह ----- नौ ग्रहों का समूह, आदि। प्रश्न 2: समास के कितने भेद हैं? उनके नाम लिखिए: उत्तर : समास के ६ (छह) भेद हैं। उनके नाम हैं: (क) अव्ययीभाव समास, (ख) तत्पुरुष समास, (ग) कर्मधारय समास, (घ) द्विगु समास, (ङ) द्वंद्व समास और  (च) बहुव्रीहि समास प्रश्न 3: अव्ययीभाव समास किसे कहते हैं? उदाहरण सहित समझाइए: उत्तर : जिस समास में समस्तपद का पहला पद अव्यय हो, उसे अव्ययीभाव समास कहते हैं। इसका पहला पद प्रधान होता है। इस प्रक्रिया से बना समस्तपद भी अव्यय की भाँति कार्य करता है। जैसे: (i)    प्रतिदिन ---- प्रत्येक दिन  (ii)    आजन्म ---- जन्म से लेकर  (iii)  आजीवन --- जीवन पर्यंत, जीवन भर  (iv)  आमरण ---- मरण तक  (v)    आसमुद्र ---- समुद्र तक  (vi)  गली-गली -- प्रत्येक गली  (vii) गाँव-गाँव

शब्द निर्माण/ प्रत्यय

चित्र
  शब्द निर्माण/ प्रत्यय प्रश्नोत्तर : प्रश्न 1: प्रत्यय किसे कहते हैं? उत्तर : जो शब्दांश शब्दों के धातुरूप अथवा मूल शब्दों के अंत में लगकर नए शब्दों का निर्माण करते हैं, उन्हें प्रत्यय कहते हैं। जैसे:  महान+ ता = महानता  लड़+ आकू = लड़ाकू भूल+ ना = भूलना आदि। प्रश्न 2: प्रत्यय के कितने भेद हैं? उनके नाम लिखिए। उत्तर : प्रत्यय के मुख्यतः दो भेद हैं। वे हैं:  (i) कृत प्रत्यय और (ii) तद्धित प्रत्यय प्रश्न 3: कृत प्रत्यय किसे कहते हैं? उदाहरण सहित समझाइए: उत्तर : जो प्रत्यय क्रिया के मूल धातुरूप के साथ लगकर संज्ञा अथवा विशेषण आदि का निर्माण करते हैं, वे  कृत प्रत्यय कहलाते हैं। जैसे:  (i) बोल+ आवा = बुलावा  (ii) गा+ वैया = गवैया (iii) त्याग+ ई = त्यागी (iv) चल+ आऊ = चलाऊ  (v) मिल+ आप = मिलाप  (vi) भूल+ अक्कड़ = भुलक्कड़ (vii) खेल+ औना = खिलौना (viii) लिख+ आवट = लिखावट  (ix) झगड़+ आलू = झगड़ालू (x) घबरा+ आहट = घबराहट प्रश्न 4: तद्धित प्रत्यय किसे कहते हैं? उदाहरण सहित समझाइए: उत्तर : जो प्रत्यय क्रिया के धातुरूप को छोड़कर अन्य शब्द, जैसे-- संज्ञा, विशेषण, सर्वनाम आदि के साथ

पद परिचय/ भाग-1

चित्र
पद परिचय/भाग•1 प्रश्न 1: पद किसे कहते हैं? उत्तर : वाक्य में प्रयुक्त शब्दों को पद कहते हैं। प्रश्न 2: पद परिचय की परिभाषा दीजिए: उत्तर: पदों का व्याकरण परिचय देना 'पद परिचय' कहलाता है। प्रश्न 3: हिंदी में पद कितने प्रकार के होते हैं? उनके नाम लिखिए: उत्तर: हिंदी में पद पाँच प्रकार के होते हैं। वे हैं:  (क) संज्ञा (ख) सर्वनाम (ग) विशेषण (घ) क्रिया और  (ङ) अव्यय।  प्रश्न 4: संज्ञा किसे कहते हैं? इसके कितने भेद हैं? परिभाषा सहित सविस्तार लिखिए: उत्तर: किसी व्यक्ति, वस्तु, स्थान, गुण अथवा भाव के नाम का बोध कराने वाले शब्दों को संज्ञा कहते हैं। जैसे:  लड़का चला गया। गाय दूध देती है। अलमारी में कपड़े रखे हैं।  राजेश दसवीं कक्षा में पढ़ता है। काठमांडू नेपाल की राजधानी है। साहस को सभी गुणों में सर्वश्रेष्ठ माना जाता है।      संज्ञा के ३(तीन ) भेद होते हैं। वे हैं--- (क) जातिवाचक संज्ञा, (ख) व्यक्तिवाचक संज्ञा और  (ग) भाववाचक संज्ञा (क) जातिवाचक संज्ञा : जिस संज्ञा शब्द से किसी जाति की सभी वस्तुओं अथवा सारी जाति या समुदाय का बोध हो, उसे जातिवाचक संज्ञा कहते हैं। जै

शब्द निर्माण: उपसर्ग

चित्र
शब्द निर्माण: उपसर्ग  प्रश्न 1: शब्द किसे कहते हैं? उत्तर : वर्ण अथवा अक्षरों के सार्थक समूह को शब्द कहते हैं। जैसे: कमल, भोजन, पिता, देश, विद्यालय, अध्यापक आदि। प्रश्न 2: शब्द निर्माण के तीन प्रकारों के नाम लिखिए: उत्तर:  (i) उपसर्गों के द्वारा; जैसे:  अ+शांति = अशांति  अन+आदर= अनादर  अति+आचार= अत्याचार (ii) प्रत्ययों के द्वारा; जैसे: बल+वान = बलवान  भारत+ईय = भारतीय नेपाल+ई= नेपाली (iii) समास प्रक्रिया द्वारा; जैसे: देश के लिए भक्ति= देशभक्ति नीला है जो कमल= नीलकमल पाँच तंत्रों का समाहार= पंचतंत्र प्रश्न 3: उपसर्ग किसे कहते हैं? उदाहरण सहित समझाइए: उत्तर : जो अविकारी शब्दांश किसी शब्द के प्रारंभ में लगकर उसके अर्थ या भाव में बदलाव ला देते हैं, उन्हें उपसर्ग कहते हैं। जैसे: वि+देश= विदेश  परा+जय= पराजय  सु+पुत्र= सुपुत्र प्रश्न4: हिंदी में मुख्यतः कितने प्रकार के शब्द मिलते हैं? उनके नाम बताइए: उत्तर : हिंदी में मुख्यतः तीन प्रकार के शब्द मिलते हैं। वे हैं-- तत्सम, तद्भव और विदेशी शब्द। विदेशी शब्दों को आगत शब्द भी कहते हैं। प्रश्न 5: तत्सम शब्द किसे कहते हैं? उत्तर : जिन शब्दों को बि