संदेश

सितंबर, 2023 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

संक्षिप्त प्रश्नोत्तर (व्याकरण)/कक्षा:आठ

चित्र
संक्षिप्त प्रश्नोत्तर   प्रश्न 1: निम्नलिखित शब्दों के विलोम शब्द लिखिए: गृहस्थ, घातक, जीवन, दुर्लभ, दिवाकर  उत्तर:  गृहस्थ -- संन्यासी घातक ---- रक्षक  जीवन ---- मृत्यु  दुर्लभ ---- सुलभ  दिवाकर ---- निशाकर  प्रश्न 2: 'अधिक' शब्द का विलोम शब्द लिखिए। उत्तर : न्यून प्रश्न 3: निम्नलिखित वाक्यांशों के लिए एक शब्द लिखिए: उत्तर:  (i) जो बात पहले कभी न हुई हो ---- अभूतपूर्व  (ii) जिस पर अभियोग लगाया गया हो ---- अभियुक्त  (iii) जिसे छोड़ा न जा सके ---- अनिवार्य  (iv) जो पहले पढ़ा न हो ---- अपठित  (v) मरते दम तक --- आमरण  प्रश्न 4: 'उपजाऊ भूमि' और 'अनुपजाऊ भूमि' वाक्यांशों के लिए एक-एक शब्द लिखिए।  उत्तर : उपजाऊ भूमि -- उर्वर         अनुपजाऊ भूमि -- उसर प्रश्न 5: कर्ण, अर्जुन, श्रवण और श्रवणेंद्रिय -- इनमें से कौन-सा शब्द 'कान' का पर्यायवाची शब्द नहीं है? उत्तर : अर्जुन  प्रश्न 6: 'कोयल' के पर्यायवाची शब्द लिखिए। उत्तर : पिक, कोकिल, श्यामा, कलकंठी, कोकिला, परभृत, वसंतदूत प्रश्न 7: कालीय नाग, समय, मृत्यु और मौसम -- इनमें से कौन-सा शब्द 'काल' का अ

संक्षिप्त प्रश्नोत्तर/कक्षा: नौ

चित्र
संक्षिप्त प्रश्नोत्तर   प्रश्न 1: उपभोक्तावाद की संस्कृति के कारण धीरे-धीरे क्या बदल रहा है? उत्तर : जीवन जीने का ढंग  प्रश्न 2: आफ्टर सेव और कोलोन से पहले पुरुषों का काम किससे चल जाता था?  उत्तरः साबुन और तेल से प्रश्न 3: आज लोग सच्चा सुख किस में मानते हैं? उत्तर : ज्यादा से ज्यादा सामान संग्रह करने और उनका उपभोग करने में  प्रश्न 4: लेखक के अनुसार हमारी नई संस्कृति किसका अंधा अनुकरण कर रही है? उत्तरः पश्चिमी संस्कृति का प्रश्न 5: उत्पाद को महत्व देने से क्या बदल रहा है? उत्तर : मनुष्य का चरित्र  प्रश्न 6: लेखक ने पिज़्ज़ा और बर्गर को कूड़ा खाद्य क्यों कहा है?  उत्तरः स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होने के कारण प्रश्न 7: उत्पाद को समर्पित होने से क्या अभिप्राय है? उत्तर : वस्तुओं के उत्पादन और भोग में व्यस्त रहना प्रश्न 8: आज के लोगों के द्वारा संगीत की समझ न होने पर भी कीमती म्यूजिक सिस्टम खरीदना क्या दर्शाता है? उत्तरः दिखावे की संस्कृति प्रश्न 9: 'वर्चस्व' स्थापित होने का क्या अर्थ है? उत्तर : महत्वपूर्ण स्थान प्राप्त करना प्रश्न 10: गांधी जी ने किस बात पर कायम रहकर सांस्कृति

संक्षिप्त प्रश्नोत्तर/कक्षा: आठ

चित्र
  संक्षिप्त प्रश्नोत्तर  प्रश्न 1: बदलू कहाँ का रहने वाला था? उत्तर: लेखक के मामा के गाँव का प्रश्न 2: बदलू कौन था? उत्तर: मनिहार प्रश्न 3: लेखक बदलू को 'बदलू काका' क्यों कहता था? उत्तर: क्योंकि गाँव के सभी बच्चे उसे 'बदलू काका' कहा करते थे  प्रश्न 4: बदलू प्रतिदिन कितनी चूड़ियाँ बना लिया करता था?  उत्तरः चार-छह जोड़े प्रश्न 5: बदलू कहाँ बैठकर अपना काम करता था? उत्तर: नीम के पेड़ के नीचे बैठकर प्रश्न 6: बेलन पर चढ़ी चूड़ियाँ बदलू को कैसी लगती थीं? उत्तरः नववधू की कलाइयों पर सजी चूड़ियों जैसी प्रश्न 7: भट्ठी में बदलू क्या पिघलाया करता था? उत्तर: लाख प्रश्न 8: पिता की बदली होने का लेखक पर क्या प्रभाव पड़ा? उत्तरः लेखक मामा के घर नहीं जा सका प्रश्न 9: बदलू का मकान कैसे स्थान पर बना था? उत्तर: कुछ ऊँचे स्थान पर  प्रश्न 10: मामा के गाँव में लेखक का अधिकतर समय कहाँ बीतता था?  उत्तरः बदलू काका के घर प्रश्न 11: 'बस की यात्रा' पाठ के लेखक का नाम क्या है? उत्तर: हरिशंकर परसाई  प्रश्न 12: 'बस की यात्रा' पाठ में महात्मा गांधी के किस आंदोलन का उल्लेख है?  उत्तर: असहय

अभ्यास प्रश्नोत्तर/कक्षा ८

चित्र
अभ्यास प्रश्नोत्तरमा ला प्रश्न 1: लेखक के मन में बस के हिस्सेदार साहब के लिए श्रद्धा क्यों जग गई? उत्तर : लेखक के मन में बस कंपनी के हिस्सेदार साहब के लिए श्रद्धा इसलिए जग गई कि वह बस के टायर की स्थिति से परिचित होने के बावजूद भी बस को चलाने का साहस जुटा रहा था। दो-चार पैसे कमाने के लिए जान जोखिम में डालने की ऐसी सोच लोगों में कम ही दिखाई देती है, जिसे देखकर लेखक वास्तव में आश्चर्यचकित हो गया। प्रश्न 2:  लेखक पेड़ों को दुश्मन क्यों समझ रहा था? उत्तर : बस की दशा बहुत खराब थी। कभी भी उसकी ब्रेक फेल हो सकती थी या कोई पुरजा खराब हो सकता था। ऐसी स्थिति में जो भी पेड़ आता उसे देखकर लेखक को डर लगता था कि कहीं उसकी बस उन पेड़ों से न टकरा जाए। इसलिए लेखक पेड़ों को अपना दुश्मन समझ रहा था। प्रश्न 3: पत्र को खत, कागद, उत्तरम्‌, जाबू, लेख, कडिद, पाती, चिट्ठी, पत्र इत्यादि कहा जाता है। इन शब्दों से संबंधित भाषाओं के नाम बताइए। उत्तर : खत – उर्दू कागद – कन्नड़ उत्तरम्‌ – तेलूगु जाबू – तेलूगु लेख – तेलूगु कडिद – तमिल पाती – हिन्दी चिट्ठी – हिन्दी पत्र – संस्कृत प्रश्न 4:  पत्र जैसा संतोष फोन या एसएमएस

विज्ञापन लेखन

चित्र
  विज्ञापन लेखन     ।

लघुकथा लेखन/ कक्षा 9

चित्र
                         लघुकथा लेखन                 लालच बुरी बला है  एक गाँव में एक सेठ रहता था। उसके बंगले के पास ही एक गरीब मोची की छोटी-सी दुकान थी। उस मोची की आदत थी कि वह जब भी जूते सिलता, भगवान का भजन भी करता था। लेकिन सेठ का भजन की तरफ कोई ध्यान नहीं रहता था। एक दिन सेठ व्यापार के सिलसिले में विदेश गया। घर लौटते वक्त उसकी तबीयत बहुत खराब हो गई, लेकिन पैसे की कमी न होने से देश-विदेश से डॉक्टरों को बुलाया गया। पर कोई भी सेठ की बीमारी का इलाज नहीं कर सका। अब सेठ की तबीयत इतनी खराब हो गई कि वह चल भी नहीं पाता था। एक दिन बिस्तर पर लेटे हुए उसे मोची के भजन गाने की आवाज सुनाई दी। उसे आज मोची के भजन अच्छे लग रहे थे। सेठ भजन सुनकर ऐसा मंत्रमुग्ध हो गया कि उसे लगा जैसे उसे साक्षात परमात्मा के दर्शन हो गए। मोची का भजन सेठ को उसकी बीमारी से दूर ले जा रहा था। भगवान के भजन में लीन होकर वह अपनी बीमारी भूल गया और उसे आनंद की प्राप्ति हुई तथा उसके स्वास्थ्य में भी सुधार आने लगा। एक दिन सेठ ने मोची को बुलाकर एक हजार रुपए का इनाम देते हुए कहा कि मेरी बीमारी का इलाज बड़े से बड़े डॉक्टर नहीं कर पा

शब्द भंडार/ कक्षा: आठ

चित्र
  शब्द भंडार   विलोम शब्द  01. गृहस्थ  ------- संन्यासी  02. घातक  -------- रक्षक  03. जीवन  ------- मृत्यु  04. दिवाकर ------ निशाकर  05. दुर्लभ  -------- सुलभ  06. नवल --------- पुरातन  07. निगम -------- आ गम  08. अधिक  ------ न्यून 09. अपना  ------- पराया  10. अमृत  -------  विष  11. अपव्यय  ---- मितव्यय  12. अवनति  ----- उन्नति 13. अंधकार  ----  प्रकाश  14. आकाश  ----- पाताल  15. आस्तिक  ---- नास्तिक 16. आर्द्र  --------- शुष्क  17. आसान  ------ मुश्किल 18. इच्छा  -------  अनिच्छा  19. उचित -------  अनुचित  20. उत्कृष्ट  ------  निकृष्ट =============================== पर्यायवाची शब्द  01. कान -- कर्ण, श्रवण, श्रुति, श्रवणेंद्रिय, श्रुतिपुट 02. कोयल -- पिक, कोयल, श्यामा, कोकिला, वसंतदूत 03. किनारा -- तट, कूल, तीर 04. कुबेर -- यक्षराज, धनद, धनपति, धनाधिप 05. गाय -- गौ, धेनु, सुरभि, गऊ, दुधा 06. खल -- दुष्ट, धूर्त, कुटिल, दुर्जन, अधम, नीच 07. गंगा -- भागीरथी, सुरनदी, देवसरी, त्रिपथगा 08. गरीब -- निर्धन, विपन्न, धनहीन, अकिंचन, अर्थहीन 09. घर -- गृह, निकेतन, सदन, भवन, धाम, आलय 10. चंद्र

अभ्यास प्रश्नोत्तर/कक्षा 10

चित्र
  कक्षा 10 के लिए  अभ्यास प्रश्नोत्तर   प्रश्न 1: 'नेताजी का चश्मा' कहानी के आधार पर हालदार साहब का चरित्र चित्रण कीजिए।  उत्तर: हालदार साहब देशभक्त है। वह भावुक स्वभाव का है। उसे सुभाष चंद्र बोस के प्रति अगाध श्रद्धा है। इसलिए रास्ते से गुजरते समय वह मूर्ति के सामने अवश्य रुकता है। वह मूर्ति के सामने नतमस्तक होता है। उसे निहारता है। मूर्ति में होने वाले बदलावों को ध्यानपूर्वक देखता है। वह सकारात्मक सोच का व्यक्ति है। इस बात पर उसे पीड़ा होती है कि कैप्टन जैसे देशभक्त का कोई मजाक उड़ाए। वह इतना भावुक और देशभक्त है कि नेताजी की मूर्ति पर बच्चों के द्वारा लगाए गए सरकंडे के चश्मे को देखकर उसकी मन श्रद्धा से भर उठता है। उसे तसल्ली होती है कि चलो कहीं तो देशभक्ति बची हुई है। प्रश्न 2: 'नेताजी का चश्मा' पाठ का संदेश क्या है? स्पष्ट कीजिए।  उत्तरः 'नेताजी का चश्मा' पाठ के माध्यम से लेखक ने देशभक्ति की भावना का संदेश दिया है। देश के निर्माण व विकास की प्रक्रिया में प्रत्येक नागरिक अपने-अपने तरीके से सहयोग कर सकता है। इस प्रक्रिया में बड़ों के साथ-साथ बच्चे तक शामिल हो स

अभ्यास प्रश्नोत्तर (कक्षा 9)

चित्र
  कक्षा 9 के लिए  अभ्यास प्रश्नोत्तर  प्रश्न 1: हीरा और मोती ने गया के साथ जाने का विरोध क्यों किया होगा? उत्तरः हीरा और मोती स्वामी भक्त बैल थे। वे अपने स्वामी झूरी काछी के घर हर दशा में प्रसन्न थे। उन्हें गया के साथ जाना बिलकुल अच्छा नहीं लगा। उन्होंने सोचा होगा कि वह बेच दिए गए हैं। इस कारण उनके मन में रोष था। इसी रोष के कारण उन्होंने गया के साथ जाने का विरोध किया होगा। प्रश्न 2: झूरी अपने बैलों के साथ कैसा व्यवहार करता था? उत्तरः झूरी अपने बैलों के साथ बहुत अच्छा व्यवहार करता था। वह उन्हें प्रेम से भूसा खिलाता था और उनके  पीठ सहलाता था। वह उन्हें कभी मारता नहीं था। वह हर समय बैलों के हितों की चिंता ही करता था। बैल झूरी के व्यवहार से प्रसन्न रहते थे। प्रश्न 3: 'ल्हासा की ओर' पाठ के लेखक को तिब्बत में भिखमंगे का वेश बनाकर यात्रा क्यों करनी पड़ी?  उत्तरः तिब्बत के पहाड़ी रास्तों में लूटपाट और हत्या का भय बना रहता था। अधिकतर हत्याएँ लूटपाट के इरादे से ही होती थीं। लेखक ने डाकुओं से सुरक्षित निकलने के लिए भिखमंगे का वेश बनाया। जब भी कोई डाकू, लुटेरों जैसे संदिग्ध आदमी उनके सामने

संक्षिप्त प्रश्नोत्तरी/व्याकरण (कक्षा 9)

चित्र
  संक्षिप्त प्रश्नोत्तर (व्याकरण) प्रश्न 1: 'उत्कर्ष', 'उल्लंघन, 'उन्नति', 'उद्योग' आदि शब्दों में कौन-सा उपसर्ग प्रयुक्त हुआ है? उत्तर: उत् प्रश्न 2: 'अत्यंत', 'अत्याचार', 'अत्यधिक' आदि शब्दों में कौन-सा उपसर्ग है? उत्तर: अति प्रश्न 3: 'खिलौना' शब्द में प्रयुक्त मूल शब्द और प्रत्यय अलग कीजिए। उत्तर: खेल+औना प्रश्न 4: 'दशानन' शब्द में कौन-सा समास है?  उत्तर: बहुव्रीहि समास प्रश्न 5: 'अछूत', 'अगर', 'अटल' और 'अशुभ' -- इन चार शब्दों में से वह शब्द चुनिए जिसमें 'अ' उपसर्ग का प्रयोग नहीं हुआ है? उत्तर: अगर प्रश्न 6: मूल शब्दों के प्रारंभ में जुड़कर नए शब्दों का निर्माण करने वाले शब्दांश को क्या कहते हैं?  उत्तरः उपसर्ग प्रश्न 7: प्रत्यय शब्दों के ..... लगकर नए शब्दों का निर्माण करते हैं।  -- उचित शब्द से खाली स्थान भरिए।  उत्तरः बाद में प्रश्न 8: 'जेठानी', 'सेठानी', 'नौकरानी' -- आदि शब्दों में कौन सा प्रत्यय प्रयुक्त हुआ है?  उत्तरः आनी प्रश्न 9: 'कमलनयन

संक्षिप्त प्रश्नोत्तरी/व्याकरण (कक्षा 10)

चित्र
संक्षिप्त प्रश्नोत्तर (व्याकरण) प्रश्न 1: हुड़दंग तो इतना मचाया कि कॉलेज वालों को थर्ड ईयर भी खोलना पड़ा। -- वाक्य पहचानिए। उत्तर: मिश्र वाक्य   प्रश्न 2: अजमेर से पहले पिताजी इंदौर में थे। -- वाक्य पहचानिए। उत्तर: सरल वाक्य   प्रश्न 3: हमने हुड़दंग मचाया और कॉलेज वालों ने थर्ड ईयर खोल दिया। -- वाक्य पहचानिए। उत्तर: संयुक्त वाक्य   प्रश्न 4: हमारे हुड़दंग मचाने के कारण कॉलेज वालों को थर्ड ईयर भी खोलना पड़ा। -- वाक्य पहचानिए। उत्तर: सरल वाक्य  प्रश्न 5: दूसरी बार जब हालदार साहब उधर से गुजरे तो उन्हें मूर्ति में कुछ अंतर दिखाई दिया। -- संयुक्त वाक्य में बदलिए।  उत्तरः दूसरी बार हालदार साहब उधर से गुजरे और उनको मूर्ति में कुछ अंतर दिखाई दिया। प्रश्न 6: सूर्योदय हुआ और पक्षी चहचहाने लगे। -- मिश्र वाक्य में बदलिए। उत्तर: जैसे ही सूर्योदय हुआ वैसे ही पक्षी चहचहाने लगे । प्रश्न 7: असफल होने पर दुखी होना व्यर्थ है। -- वाक्य पहचानिए। उत्तर: सरल वाक्य  प्रश्न 8: मैं एक दिन अमेरिका जाऊँगा तथा अपना शेष जीवन वहीं बिताऊँगा। -- वाक्य पहचानिए। उत्तर: संयुक्त वाक्य  प्रश्न 9: जैसे ही रमेश घर आया वैसे ह

निबंध/अनुच्छेद लेखन (कक्षा 10)

चंद्रयान-3 चंद्रयान-3 चाँद पर खोजबीन करने के लिए भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) द्वारा भेजा गया तीसरा भारतीय चंद्र मिशन है। इसमें चंद्रयान-2 के समान एक लैंडर और एक रोवर है, लेकिन इसमें ऑर्बिटर नहीं है। यह मिशन चंद्रयान-2 की अगली कड़ी है, क्योंकि पिछला मिशन सफलता पूर्वक चाँद की कक्षा में प्रवेश करने के बाद अंतिम समय में मार्गदर्शन सॉफ्टवेयर में गड़बड़ी के कारण साॅफ्ट लैंडिंग में विफल हो गया था। सॉफ्ट लैंडिंग का पुनः सफल प्रयास करने हेतु इस नए चंद्र मिशन चंद्रयान-3 को प्रस्तावित किया गया था। चंद्रयान-3 का लॉन्च सतीश धवन अंतरिक्ष सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र, श्रीहरिकोटा से 14 जुलाई, 2023 शुक्रवार को भारतीय समय अनुसार दोपहर 2:35 बजे हुआ था। यह यान चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव के पास की सतह पर 23 अगस्त 2023 को भारतीय समय अनुसार सायं 06:04 बजे के आसपास सफलतापूर्वक उतर चुका है। इसी के साथ भारत चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सफलतापूर्वक अंतरिक्ष यान उतारने वाला पहला और चंद्रमा पर उतरने वाला चौथा देश बन गया। संपादित करे इसरो ने चंद्रयान-3 मिशन के लिए तीन मुख्य उद्देश्य निर्धारि ===================