संदेश

सितंबर, 2024 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

अट नहीं रही है

  अट नहीं रही है/ सूर्यकांत त्रिपाठी 'निराला' प्रश्न 1: अट नहीं रही है' कविता के आधार पर वसंत ऋतु की शोभा का वर्णन कीजिए: उत्तर : वसंत ऋतु की शोभा का वर्णन करते हुए 'अट नहीं रही है' कविता में कवि कहते हैं कि वसंत ऋतु में प्रकृति की सुंदरता अत्यधिक बढ़ गई है। चारों ओर फागुन की शोभा समाई हुई है। इस समय चारों ओर फूल खिलते हैं। फूलों की खुशबू प्रकृति को सुगंधित कर देती है। डालियाँ कहीं लाल तो कहीं हरे फल, फूल और पत्तों से लदी दिखाई देती हैं। प्रश्न 2: कवि की आँख फागुन की सुंदरता से क्यों नहीं हट रही है? उत्तरः चारों ओर फागुन का सौंदर्य बिखरा हुआ है। ऐसा दृश्य देखकर प्रकृतिप्रेमी कवि का मन प्रसन्न हो उठता है। इस समय पेड़ों की डालियाँ कहीं लाल तो कहीं हरे-हरे पत्तों से लदी दिखाई देती हैं। चारों ओर फूल खिले हैं। इसी कारण कवि की आँख फागुन की सुंदरता से नहीं हट रही है। प्रश्न 3: फागुन में ऐसा क्या होता है जो बाकी ऋतुओं से भिन्न होता है? उत्तरः फागुन में मौसम बहुत सुहावना होता है। इस समय न अधिक सर्दी होती है, न ही अधिक गर्मी। प्रकृति इस समय धरती को हरा-भरा कर देती है। चारों

साना साना हाथ जोड़ि.../मधु काँकरिया

  साना साना हाथ जोड़ि...                     -- मधु काँकरिया  प्रश्न 1: झिलमिलाते सितारों की रोशनी में नहाया गंतोक लेखिका को किस तरह सम्मोहित कर रहा था? उत्तर : गंतोक शहर की एक झलक ने ही लेखिका को सम्मोहित कर लिया था। रात्रि के समय जगमगाते प्रकाश के कारण शहर अत्यंत सुंदर नजर आ रहा था। ऐसा लग रहा था जैसे आकाश के सारे तारे नीचे बिखर कर जमीन पर टिमटिमा रहे हैं। तराई में तारों के गुच्छों की झालर-सी लटकती दिखाई दे रही थी। प्रश्न 2: गंतोक को 'मेहनतकश बादशाहों का शहर' क्यों कहा गया? उत्तर : गंतोक को सुंदर बनाने में यहाँ के श्रमिक वर्ग के साथ-साथ यहाँ के परिश्रमी निवासी, पुरुष-महिला आदि सभीका काफी योगदान है। उन्हीं के श्रम के बल पर सिक्किम और गंतोक को अद्भुत सुंदरता मिली है। इसलिए लेखिका ने गंतोक को 'मेहनतकश बादशाहों का शहर' कहा है।  प्रश्न 3: कभी श्वेत तो कभी रंगीन पताकाओं का फहराना किन अलग-अलग अवसरों की ओर संकेत करता है? उत्तर : बौद्ध धर्म के लोगों द्वारा मंदिर, घर अथवा किसी अन्य स्थल पर दो तरह की पताकाएँ फहराई जाती हैं। सफेद झंडे फहराना जहाँ एक ओर शांति और अहिंसा के अवसरों क