प्रत्यय


प्रत्यय
प्रश्न 1: प्रत्यय किसे कहते हैं?
उत्तर: जो शब्दांश शब्दों के धातुरूप अथवा मूल शब्दों के अंत में लगकर नए शब्दों का निर्माण करते हैं, उन्हें प्रत्यय कहते हैं। जैसे: 
महान+ता= महानता 
लड़+आकू= लड़ाकू
भूल+ना= भूलना आदि।

प्रश्न 2: प्रत्यय के कितने भेद हैं? उनके नाम लिखिए।
उत्तर: प्रत्यय के मुख्यतः दो भेद हैं। वे हैं: 
(i) कृत प्रत्यय और (ii) तद्धित प्रत्यय

प्रश्न 3: कृत प्रत्यय किसे कहते हैं? उदाहरण सहित समझाइए:
उत्तर: जो प्रत्यय क्रिया के मूल धातुरूप के साथ लगकर संज्ञा अथवा विशेषण आदि का निर्माण करते हैं, वे कृत प्रत्यय कहलाते हैं। जैसे: 
(i) बोल+आवा= बुलावा 
(ii) गा+वैया= गवैया
(iii) त्याग+= त्यागी
(iv) चल+आऊ= चलाऊ 
(v) मिल+आप= मिलाप 
(vi) भूल+अक्कड़= भुलक्कड़
(vii) खेल+औना= खिलौना
(viii) लिख+आवट= लिखावट 
(ix) झगड़+आलू= झगड़ालू
(x) घबरा+आहट= घबराहट

प्रश्न 4: तद्धित प्रत्यय किसे कहते हैं? उदाहरण सहित समझाइए:
उत्तर: जो प्रत्यय क्रिया के धातुरूप को छोड़कर अन्य शब्द, जैसे-- संज्ञा, विशेषण, सर्वनाम आदि के साथ लगकर नए शब्दों का निर्माण करते हैं, वे तद्धित प्रत्यय कहलाते हैं। 
जैसे: भारत+ईय=भारतीय। 'ईय' एक तद्धित प्रत्यय है। यहाँ 'भारत' नामक संज्ञा के साथ 'ईय' प्रत्यय मिलकर नया शब्द 'भारतीय' बना है। कुछ अन्य उदाहरण हैं:
(i) भूख+= भूखा
(ii) साँप+एरा= सपेरा
(iii) कड़वा+आहट= कड़वाहट 
(iv) सप्ताह+इक= साप्ताहिक 
(v) नमक+ईन= नमकीन 
(vi) मीठा+आई= मिठाई 
(vii) बुद्धिमान+= बुद्धिमानी 
(viii) आनंद+इत= आनंदित 
(ix) चमक+ईला= चमकीला
(x) देवर+आनी= देवरानी

प्रश्न 5: उर्दू प्रत्यय किसे कहते हैं? उदाहरण सहित लिखिए:
उत्तर: उर्दू शब्दों के साथ प्रयुक्त होने वाले प्रत्यय उर्दू प्रत्यय कहलाते हैं। जैसे:
(i)  अंदाज-- गोलंदाज, तीरंदाज
(ii) आना-- सालाना, मेहनताना, जुर्माना
(iii) मंद-- दौलतमंद, जरूरतमंद, अक्लमंद 
(iv) बाज-- चालबाज, धोखेबाज, पतंगबाज
(v) दान-- कलमदान, इत्रदान, पीकदान
(vi) खाना-- डाकखाना, यतीमखाना, दवाखाना 
(vii) दार-- हवादार, दुकानदार, पहरेदार 
(viii) नाक-- दर्दनाक, शर्मनाक, खतरनाक 
(ix) गर-- जादूगर, बाज़ीगर, सौदागर 
(x) खोर-- रिश्वतखोर, चुगलखोर, सूदखोर

प्रश्न 6: ऐसे कुछ शब्दों का उदाहरण दीजिए जहाँ उपसर्ग और प्रत्यय-- दोनों का एक साथ प्रयोग हुआ हो:
      उपसर्ग         मूल शब्द        प्रत्यय         नवनिर्मित शब्द
(i)   अप              मान               इत              अपमानित 
(ii)   उप              कार               ई                उपकारी
(iii)  निर्              दया                               निर्दयी
(iv)  परि              पूर्ण               ता               परिपूर्णता
(v)   बे                 चैन                ई                बेचैनी
(vi)  दुस्              साहस                             दुस्साहसी
(vii)  दुर्              गम                ता               दुर्गमता
(viii)                लोक             इक             अलौकिक 
(ix)  अनु              मान               इत             अनुमानित 
(x)   अति             अधुना            इक            अत्याधुनिक

प्रश्न 7: निम्नलिखित शब्दों से प्रत्यय अलग कीजिए:
दयनीय, धनवान, आधारित, सुंदरतम, भिक्षुक, देवत्व, दुकानदार, साहित्यिक, घुमक्कड़, बचपन, दढ़ियल, लौकिक, कलाकार, बुराई, महीना
(i) दयनीय = दया+अनीय 
(ii) धनवान = धन + वान 
(iii) आधारित = आधार + इत 
(iv) सुंदरतम = सुंदर + तम 
(v) भिक्षुक = भिक्षा + उक
(vi)  देवत्व = देव + त्व 
(vii) दुकानदार = दुकान + दार 
(viii) साहित्यिक = साहित्य + इक 
(ix) घुमक्कड़ = घुम + अक्कड़ 
(x) बचपन = बच्चा + पन
(xi) दढ़ियल = दाढ़ी + इयल 
(xii) लौकिक = लोक + इक
(xiii) कलाकार = कला + कार
(xiv) बुराई = बुरा + आई
(xv) महीना = माह + ईना

प्रश्न 8: निम्नलिखित प्रत्ययों से दो-दो शब्द बनाइए:
इक, आलु, इमा, वान, कार, औना, आवना, एरा, आई, आक, आवा, अन, आर, आऊ, इया
उत्तर:
(i)    इक -- साप्ताहिक, दैनिक
(ii)   आलु -- दयालु, कृपालु
(iii)  इमा -- कालिमा, नीलिमा 
(iv)  वान -- गाड़ीवान,  पहलवान 
(v)   कार -- कलाकार,  उपन्यासकार 
(vi)  औना -- बिछौना, खिलौना
(vii) आवना -- डरावना, लुभावना 
(viii) एरा -- सपेरा, लुटेरा 
(ix)   आई -- पढ़ाई,  कमाई 
(x)    आक -- तैराक, चालाक 
(xi)   आवा -- पहनावा, दिखावा 
(xii)  अन -- गमन, जलन
(xiii) आर -- सुनार, लोहार
(xiv)  आऊ -- कमाऊ, बिकाऊ
(xv)   इया -- खटिया, डिबिया 












।।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नेताजी का चश्मा/ स्वयं प्रकाश

बालगोबिन भगत/ रामवृक्ष बेनीपुरी

दो बैलों की कथा/प्रेमचंद