शब्द-भंडार
शब्द-भंडार
(क) पर्यायवाची शब्द
01. अतिथि -- मेहमान, अभ्यागत, पाहुना, आगंतुक
02. अनुपम -- अनोखा, निराला, अनूठा, अद्भुत
03. अमृत -- सुधा, पीयूष, अमिय, सोम
04. अश्व -- घोड़ा, घोटक, तुरंग, हय
05. अरण्य -- वन, जंगल, कानन, विपिन
06. अहंकार -- अभिमान, दर्प, दंभ, घमंड
07. आकाश -- गगन, नभ, अंबर, व्योम
08. आनंद -- हर्ष, उल्लास, प्रसन्नता, खुशी
09. आभूषण -- भूषण, गहना, अलंकार, जेवर
10. इच्छा -- अभिलाषा, कामना, आकांक्षा, मनोरथ
11. ईश्वर -- प्रभु, ईश, भगवान, परमेश्वर
12. उद्यान -- उपवन, बाग, बगीचा, वाटिका
13. उन्नति -- प्रगति, उत्थान, उत्कर्ष, वृद्धि
14. कपड़ा -- वस्त्र, चीर, पट, वसन
15. कमल -- पंकज, जलज, नीरज, राजीव
16. किरण -- अंशु, रश्मि, कर, मयूख
17. कृषक -- किसान, हलधर, हलवाहा, खेतिहर
18. कोयल -- कोकिल, पिक, श्यामा, वसंतदूत
==================================
(ख) विलोम शब्द
01. अंधकार --- प्रकाश
02. अग्रज --- अनुज
03. अपेक्षा --- उपेक्षा
04. अनिवार्य --- वैकल्पिक/ऐच्छिक
05. आकर्षक --- विकर्षण
06. आदर्श --- अनादर्श
07. उग्र --- सौम्य/शांत
08. उत्तम --- अधम
09. उतार --- चढ़ाव
10. उर्वर --- उसर
11. उपकार --- अपकार
12. एकल --- सामूहिक
13. कनिष्ठ --- वरिष्ठ
14. कृतज्ञ --- कृतघ्न
15. क्रोध --- क्षमा
16. कोप --- कृपा
17. कृत्रिम --- प्राकृतिक/नैसर्गिक
18. खंडन --- मंडन
================================
(ग) अनेकार्थी शब्द
01. अंक --- चिह्न, गोद, नाटक का खंड
02. अज --- बकरा, ब्रह्मा, जीवात्मा
03. अक्षर --- वर्ण, ब्रह्मा, नष्ट न होने वाला
04. अनंत --- अंतहीन, आकाश, शेषनाग
05. अमृत --- दूध, सुधा, जल, पारा
06. अरुण --- लाल रंग, प्रभातकालीन सूर्य, सिंदूर
07. अर्क --- सूर्य, आक का पौधा, रस
08. अर्थ --- धन, प्रयोजन, मतलब
09. अवकाश --- छुट्टी, अवसर, अंतराल
10. अलि --- भँवरा, कोयल, बिच्छू, कौवा
11. आराम --- विश्राम, बगीचा, आरोग्य, चैन
12. आधि --- विपत्ति, अभिशाप, मानसिक पीड़ा
13. और --- दूसरा, एक योजक शब्द, अधिक
=================================
(घ) वाक्यांश के लिए एक शब्द
01. जो अध्ययन में लगा रहे -- अध्ययनशील
02. जिसे जीता न जा सके -- अजेय/अपराजेय
03. जिसका कोई शत्रु न हो -- अजातशत्रु
04. जो बिना तिथि के आए -- अतिथि
05. जिसकी तुलना न की जा सके -- अतुलनीय
06. जिसके समान कोई दूसरा न हो -- अद्वितीय
07. जो गिना न जा सके -- अनगिनत/अगणित
08. सब को समान रूप से देखने वाला -- समदर्शी
09. शिष्टाचार में किया गया कार्य -- औपचारिक
10. जो अपने कार्य में होशियार हो -- कार्यकुशल
=================================
(ङ) श्रुतिसमभिन्नार्थक शब्द
01. अली -- भँवरा
अली -- सखी
02. अवधि -- समय-सीमा
अवधी -- एक बोली
03. कलि -- कलयुग
कली -- अधखिला फूल
04. आधी -- आधा हिस्सा
आधि -- मानसिक रोग
05. कुल -- वंश
कूल -- किनारा
06. कर्म -- काम
क्रम -- सिलसिला
07. समान -- बराबर
सामान -- वस्तु
08. द्रव -- तरल पदार्थ
द्रव्य -- धन-दौलत
===============================
(च) एकार्थक प्रतीत होने वाले शब्द
01.आज्ञा (बड़ों द्वारा छोटों को कुछ करने को कहना): अध्यापिका ने आज ही काम समाप्त करने की आज्ञा दी।
आदेश (अधिकारी द्वारा अपने कर्मचारियों को निर्देश देना): स्वास्थ्य अधिकारी ने कर्मचारियों को सफाई करने का आदेश दिया।
अनुमति (किसी कार्य को करने की सहमति देना): स्कूल पिकनिक पर जाने के लिए तुम्हें पिताजी से अनुमति लेनी होगी।
02. अर्चना (मंत्रोच्चार के साथ पूजा करना): मंदिर में पुजारी सुबह-शाम अर्चना करता है।
पूजा (बिना सामग्री की पूजा): मैं रोज सच्चे मन से भगवान की पूजा करती हूँ।
03. अभिलाषा (विशेष वस्तु की चाह): मेरी अभिलाषा है कि मैं एक दिन अंतरिक्ष की यात्रा करूँ।
इच्छा (सामान्य इच्छा): आज मुझे जलेबी खाने की इच्छा है।
04. उपहार (छोटे अथवा बराबर वालों को दिया जाने वाला उपहार): दीवाली पर पिताजी ने सभी बच्चों को उपहार दिए।
भेंट (बड़ों को सम्मानपूर्वक दिया जाने वाला उपहार): प्रधानाचार्य ने मुख्य अतिथि को शाॅल भेंट स्वरूप दी।
05. मृत्यु (सामान्य जन की मृत्यु): अफगानिस्तान में बम धमाकों में 10 लोगों की मृत्यु हो गई।
निधन (महान व्यक्ति की मृत्यु): प्रधानमंत्री के निधन पर देश भर में दो दिनों के लिए शोक रहेगा।
06. उपहास (मजाक में किसी को अपमानित करना): तुमने पड़ोसी का उपहास करके ठीक नहीं किया।
परिहास (हम उम्र लोगों के साथ मजाक करना): रात को मित्र मंडली देर तक हास-परिहास में व्यस्त थी।
===============================
(छ) कुछ व्यावहारिक शब्दों की सूची
समूह बताने वाले शब्द
01. जिस्ता/रिम --- कागज का
02. गुच्छा --- अंगूर का, चाबियों का, फूलों का
03. गड्डी --- नोटों की
04. गट्ठर --- लकड़ियों का
05. झुंड --- भेड़ों का, मधुमक्खियों का, गायों का
06. दल --- यात्रियों का, डाकुओं का, घुड़सवारों का
07. ढेर --- अनाज का
08. मंडली --- गायकों की
09. पुंज --- तारों का
10. पैकेट --- ब्लेडों का
11. श्रृंखला/श्रेणी --- पर्वतों की
12. टुकड़ी --- सेना की
13. संघ --- राज्यों का
14. टोली --- बच्चों की, यात्रियों की
15. जत्था --- सैनिकों का
16. भीड़ --- मनुष्यों की
=================================
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें