संक्षिप्त प्रश्नोत्तर/कक्षा: आठ

 


संक्षिप्त प्रश्नोत्तर 

प्रश्न 1: बदलू कहाँ का रहने वाला था?
उत्तर: लेखक के मामा के गाँव का

प्रश्न 2: बदलू कौन था?
उत्तर: मनिहार

प्रश्न 3: लेखक बदलू को 'बदलू काका' क्यों कहता था?
उत्तर: क्योंकि गाँव के सभी बच्चे उसे 'बदलू काका' कहा करते थे 

प्रश्न 4: बदलू प्रतिदिन कितनी चूड़ियाँ बना लिया करता था? 
उत्तरः चार-छह जोड़े

प्रश्न 5: बदलू कहाँ बैठकर अपना काम करता था?
उत्तर: नीम के पेड़ के नीचे बैठकर

प्रश्न 6: बेलन पर चढ़ी चूड़ियाँ बदलू को कैसी लगती थीं?
उत्तरः नववधू की कलाइयों पर सजी चूड़ियों जैसी

प्रश्न 7: भट्ठी में बदलू क्या पिघलाया करता था?
उत्तर: लाख

प्रश्न 8: पिता की बदली होने का लेखक पर क्या प्रभाव पड़ा?
उत्तरः लेखक मामा के घर नहीं जा सका

प्रश्न 9: बदलू का मकान कैसे स्थान पर बना था?
उत्तर: कुछ ऊँचे स्थान पर 

प्रश्न 10: मामा के गाँव में लेखक का अधिकतर समय कहाँ बीतता था? 
उत्तरः बदलू काका के घर

प्रश्न 11: 'बस की यात्रा' पाठ के लेखक का नाम क्या है?
उत्तर: हरिशंकर परसाई 

प्रश्न 12: 'बस की यात्रा' पाठ में महात्मा गांधी के किस आंदोलन का उल्लेख है? 
उत्तर: असहयोग आंदोलन

प्रश्न 13: पंडित नेहरू किसे पत्र लिखा करते थे?
उत्तर: इंदिरा गांधी को 

प्रश्न 14: 'चिट्ठियों की अनूठी दुनिया' -- पाठ के लेखक कौन हैं?
उत्तर: अरविंद कुमार सिंह

प्रश्न 15: 'पक्षी और बादल, यह भगवान के डाकिए हैं ........ उनकी लाई चिट्ठियाँ, पेड़, पौधे, पानी और पहाड़ बाँचते हैं। --- उपर्युक्त काव्य पंक्तियाँ किस कविता से ली गई हैं?
उत्तर: भगवान के डाकिए

प्रश्न 16: भगवान के डाकिए इस संसार को क्या संदेश देना चाहते हैं?
उत्तरः विश्वबंधुत्व का

प्रश्न 17: 'भगवान के डाकिए' कविता के कवि का नाम लिखिए।
उत्तर: रामधारी सिंह 'दिनकर'

प्रश्न 18: भगवान के डाकिए द्वारा लाए गए संदेशों को इंसान, पेड़-पौधे, पानी और पहाड़ में से कौन पढ़ नहीं सकता? 
उत्तरः इंसान


प्रश्न 19: कविता में भगवान के डाकिए किसे कहा गया है?
उत्तर: पक्षी और बादल को

प्रश्न 20: 'भाप' शब्द का अर्थ क्या है?
उत्तर: वाष्प 

प्रश्न 21: पक्षी और बादल के संदेशों को कौन पढ़ने में सक्षम होते हैं?
उत्तर: पेड़, पौधे, पानी और पहाड़ 

प्रश्न 22: मनुष्य प्रकृति के संबंध में केवल क्या कर सकता है?
उत्तर: आकलन

प्रश्न 23: पक्षी और बादल कहाँ से कहाँ तक जाते हैं?
उत्तर: एक महादेश से दूसरे महादेश तक

प्रश्न 24: 'दीवानों की हस्ती' में यह दुनिया किनकी कही गई है?
उत्तर: भिखमंगों की

प्रश्न 25: 'दीवानों की हस्ती' कविता के कवि कौन हैं?
उत्तर: भगवती चरण वर्मा 

प्रश्न 26: ‘ध्वनि’ कविता के रचयिता कौन हैं?
उत्तर: सूर्यकांत त्रिपाठी ‘निराला’

प्रश्न 27: कवि सूर्यकांत त्रिपाठी 'निराला' पुष्प-पुष्प से क्या खींच लेना चाहते हैं?
उत्तर: तंद्रालस लालसा

प्रश्न 28: 'प्रत्यूष’ शब्द का क्या अर्थ है?
उत्तर: प्रात:काल

प्रश्न 29: किसके आगमन से पेड़ों पर नए-नए, हरे-हरे पत्ते निकल आते हैं?
उत्तर: वसंत के

प्रश्न 30: ‘मृदुल-कर’ शब्द का क्या अर्थ है?
उत्तर: कोमल हाथ



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

निबंध लेखन/कक्षा:9 और 10

अभ्यास प्रश्नोत्तर (कक्षा 9)

अभ्यास प्रश्नोत्तर (कक्षा: नौ)