व्याकरण प्रश्नोत्तरी/ कक्षा 10

 


व्याकरण प्रश्नोत्तरी 


प्रश्न 1: बात हुई किंतु उसे मना नहीं सका। -- वाक्य पहचानिए:

उत्तरः संयुक्त वाक्य

प्रश्न 2: संयुक्त वाक्य किसे कहते हैं?

उत्तर: जिन वाक्यों में दो या दो से अधिक स्वतंत्र उपवाक्य योजक अथवा समुच्चयबोधक अव्यय से जुड़े होते हैं, वे संयुक्त वाक्य कहलाते हैं।

प्रश्न 3: जहाँ से आए थे वहीं चले जाओ। -- रेखांकित उपवाक्य पहचानिए।

उत्तर: प्रधान उपवाक्य

प्रश्न 4: रात हुई किंतु चाँद नहीं निकला। -- वाक्य पहचानिए।

उत्तर: संयुक्त वाक्य

प्रश्न 5: यदि मैं न आया होता तो काम न बनता। -- वाक्य पहचानिए।

उत्तर: मिश्र वाक्य

प्रश्न 6: जहाँ से आए थे वहीं चले जाओ। -- रेखांकित उपवाक्य पहचानिए।

उत्तर: आश्रित उपवाक्य

प्रश्न 7: सरल वाक्य किसे कहते हैं?

उत्तर: जिन वाक्यों में सिर्फ एक ही मुख्य क्रिया हो, उन्हें सरल वाक्य अथवा साधारण वाक्य कहते हैं।

प्रश्न 8: संयुक्त वाक्य में संलग्न उपवाक्य किन योजक शब्दों से जुड़े होते हैं? 

उत्तरः तथा, और, या, एवं, अथवा, अन्यथा, किंतु, लेकिन, वरना, अतः, इसलिए आदि।

प्रश्न 9: मिश्र वाक्य की परिभाषा लिखिए। 

उत्तरः जिन वाक्यों में एक से अधिक उपवाक्य होते हैं और उनमें से एक उपवाक्य प्रधान होता है तथा अन्य उपवाक्य प्रधान उपवाक्य पर आश्रित होते हैं उन्हें मिश्र वाक्य कहते हैं।

प्रश्न 10: मिश्र वाक्य में संलग्न उपवाक्य किन योजक शब्दों से जुड़े होते हैं? 

उत्तरः कि, यदि ... तो, जब ... तब, जो ... वह, जहाँ ... वहाँ, जिसे ...  उसे, जैसा ... वैसा, जितना ... उतना, जिधर ... उधर आदि।

प्रश्न 11: वाक्य पहचानिए:

(क) जो लड़का कमरे में चुपचाप बैठा है, वह मेरा भाई है। 

उत्तरः मिश्र वाक्य

(ख) भादों के महीने में मूसलधार वर्षा होती है। 

उत्तरः सरल वाक्य

(ग) मैंने उसे बहुत समझाया परंतु वह नहीं माना

उत्तरः संयुक्त वाक्य 

प्रश्न 12: वाक्य किसे कहते हैं? 

उत्तरः ऐसा व्यवस्थित व सार्थक शब्द समूह जो वक्ता का पूरा आशय स्पष्टता के साथ प्रकट कर सके, वाक्य कहलाता है।

प्रश्न 13: अलंकार पहचानिए:

(क) पाहुन ज्यों आए हों गाँव में शहर के

       मेघ आए बड़े बन ठन के सँवर के 

उत्तरः उत्प्रेक्षा अलंकार

(ख) मेरे मानस के मोती 

उत्तर: श्लेष अलंकार

(ग) देख लो साकेत नगरी है यही 

      स्वर्ग से मिलने गगन में जा रही 

उत्तर: अतिशयोक्ति अलंकार

(घ) सुबरन को ढूँढ़त फिरत कवि, व्यभिचारी, चोर 

उत्तरः श्लेष अलंकार

(ङ) तनकर भाला यूँ बोल उठा 

      राणा मुझको विश्राम न दे 

उत्तर: मानवीकरण अलंकार 

(च) देखि सुदाम की दीनदशा करुणा करिके करुणानिधि रोए

      पानी परात को हाथ छुयो नहीं नैनन के जल सों पग धोए 

उत्तरः अतिशयोक्ति अलंकार

(छ) कढ़त साथ ही म्यान तें असि रिपु तन ते प्रान 

उत्तरः अतिशयोक्ति अलंकार

(ज) दिवसावसान का समय 

       मेघमय आसमान से उतर रही 

       संध्या-सुंदरी परी-सी 

       धीरे-धीरे 

उत्तरः मानवीकरण अलंकार

(झ) सोहत ओढ़े पीत पट श्याम सलोने गात

      मनहु नीलमनि सैल पर आतप परयो प्रभात

उत्तरः उत्प्रेक्षा अलंकार

(ञ) हनुमान की पूँछ में लग न पाई आग 

      लंका सगरी जल गई गए निशाचर भाग 

उत्तर: अतिशयोक्ति अलंकार

प्रश्न 14: अलंकार किसे कहते हैं?

उत्तर: काव्य की शोभा या सुंदरता बढ़ाने वाले तत्वों को अलंकार कहते हैं।

प्रश्न 15: अलंकार के मुख्य दो भेदों के नाम लिखिए:

उत्तर: शब्दालंकार और अर्थालंकार

प्रश्न 16: 'श्लेष' शब्द का क्या अर्थ होता है?

उत्तर: चिपकना

प्रश्न 17: नवजीवन दो घनश्याम हमें-- पंक्ति में 'घनश्याम' के कौन से दो अर्थ छिपे हैं?

उत्तर: भगवान श्रीकृष्ण, काले बादल

प्रश्न 18: शब्दालंकार किसे कहते हैं?

उत्तर: जिस अलंकार में शब्दों के आकर्षक प्रयोग के कारण काव्य में चमत्कार उत्पन्न हो तो उसे शब्दालंकार कहते हैं।

प्रश्न 19: पाँच प्रमुख अर्थालंकारों के नाम लिखिए।

उत्तर: उपमा अलंकार, रूपक अलंकार, उत्प्रेक्षा अलंकार, अतिशयोक्ति अलंकार, मानवीकरण अलंकार

प्रश्न 20: किन बोधक शब्दों के माध्यम से उत्प्रेक्षा अलंकार पहचाने जाते हैं?

उत्तर: मनो, मानो, मनु, मनहु, ज्यों, जानो, जनु, जनहु आदि।

प्रश्न 21: 'वाच्य' का शाब्दिक अर्थ क्या है? 

उत्तरः बोलने का विषय

प्रश्न 22: वाच्य के कितने भेद होते हैं? उनके नाम लिखिए

उत्तर: वाच्य के तीन भेद होते हैं -- कर्तृवाच्य, कर्मवाच्य, भाववाच्य 

प्रश्न 23: वाच्य पहचानिए:

(क) बच्चे रो रहे हैं।

उत्तर: कर्तृवाच्य 

(ख) मुझसे बैठा नहीं जाता।

उत्तर: भाववाच्य

(ग) नानी कहानी सुनाएगी

उत्तर: कर्तृवाच्य 

(घ) उससे रोया नहीं जा सकता।

उत्तर: भाववाच्य

(ङ) लड़का रोज गृहकार्य करता था।

उत्तर: कर्तृवाच्य 

(च) मुझसे पत्र नहीं लिखा गया।

उत्तर: कर्मवाच्य

(छ) इस साल पतंग महोत्सव नहीं मनाया जाएगा।

उत्तर: कर्मवाच्य

(ज) राम ने रोटी खाई।

उत्तर: कर्तृवाच्य

(झ) दादा जी से रात भर सोया नहीं गया।

उत्तर: भाववाच्य 

(ञ) तुलसीदास ने 'रामचरितमानस' की रचना की।

उत्तर: कर्तृवाच्य 

प्रश्न 23: जिस वाक्य में क्रिया का मुख्य विषय कर्ता हो उस वाच्य का भेद बताइए। 

उत्तर: कर्तृवाच्य

प्रश्न 24: जिस वाक्य में क्रिया का मुख्य विषय कर्म हो वहाँ कौन-सा वाच्य होता है?

उत्तर: कर्मवाच्य

प्रश्न 25: जिस वाक्य में वाच्य का विषय क्रिया स्वयं हो अथवा क्रिया का भाव ही मुख्य हो उसका वाच्य भेद बताइए।  

उत्तरः भाववाच्य 

प्रश्न 26: पद किसे कहते हैं? 

उत्तरः वाक्य में प्रयुक्त शब्दों को पद कहते हैं।

प्रश्न 27: पद परिचय किसे कहते हैं?

उत्तर: पदों का व्याकरणिक परिचय पद परिचय कहलाता है। 

प्रश्न 28: संज्ञा किसे कहते हैं?

उत्तर: नाम का बोध कराने वाले शब्दों को संज्ञा कहते हैं।

प्रश्न 29: संज्ञा के बदले आने वाले शब्दों को क्या कहते हैं?

उत्तरः सर्वनाम

प्रश्न 30: संज्ञा या सर्वनाम की विशेषता बताने वाले शब्द क्या कहलाते हैं? 

उत्तरः विशेषण

प्रश्न 31: किसी कार्य के करने अथवा होने का बोध कराने वाले शब्द क्या कहलाते हैं?

उत्तर: क्रिया

प्रश्न 32: कर्म के होने अथवा न होने के आधार पर क्रिया के कितने भेद हैं? 

उत्तरः दो। अकर्मक क्रिया और सकर्मक क्रिया।

प्रश्न 33: विशेषण के कितने भेद होते हैं? उनके नाम लिखिए। 

उत्तरः चार। गुणवाचक विशेषण, परिमाणवाचक विशेषण, संख्यावाचक विशेषण और सार्वनामिक विशेषण

प्रश्न 34: कहीं, कोई, कुछ -- कौन से सर्वनाम के अंतर्गत आते हैं?

उत्तर: निश्चयवाचक सर्वनाम

प्रश्न 35: रेखांकित शब्दों का पद परिचय दीजिए:

(क) हिमांशु बाजार गया।

उत्तर: हिमांशु: संज्ञा, व्यक्तिवाचक, पुल्लिंग, एकवचन, 'गया' क्रिया का कर्ता 

(ख) वह रोज विद्यालय जाती है।

उत्तर: वहः सर्वनाम, पुरुषवाचक, स्त्रीलिंग, एकवचन, 'जाती है' क्रिया का कर्ता 

(ग) पी.टी. उषा तेज दौड़ती थी।

उत्तर: तेजः क्रियाविशेषण, रीतिवाचक, 'दौड़ती थी' क्रिया का क्रियाविशेषण

(घ) नीली कमीज वाले छात्र को बुलाओ।

उत्तर: नीली: विशेषण, गुणवाचक, एकवचन, स्त्रीलिंग, 'कमीज' विशेष्य 

(ङ) साहस एक महान गुण है।

उत्तर: साहस: संज्ञा, भाववाचक, पुल्लिंग

(च) दयालु व्यक्ति कोमल हृदय के होते हैं।

उत्तर: कोमल: विशेषण, गुणवाचक, एकवचन, पुल्लिंग, 'हृदय'  विशेष्य

(छ) कोई मुझे बुला रहा था।

उत्तर: कोई: सर्वनाम, अनिश्चयवाचक, एकवचन, पुल्लिंग, 'बुला रहा था' क्रिया का कर्ता 

(ज) वह लड़की बहुत तेज दिमाग की है।

उत्तर: वहः विशेषण, सार्वनामिक, एकवचन, स्त्रीलिंग, 'लड़की' विशेष्य

(झ) बच्चे अचानक दौड़ने लगे

उत्तर: दौड़ने लगे: क्रिया, अकर्मक, पुल्लिंग/स्त्रीलिंग, एकवचन,  कर्तृवाच्य, भूतकाल

(ञ) लड़का सीढ़ी से गिर गया।

उत्तर: सीढ़ी से: संज्ञा, जातिवाचक, एकवचन, स्त्रीलिंग, अपादान कारक

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

अभ्यास प्रश्नोत्तर (कक्षा: नौ)

संक्षिप्त प्रश्नोत्तरः व्याकरण (कक्षा: 9)

नेताजी का चश्मा/ स्वयं प्रकाश