सिक्किम: कुछ रोचक जानकारियाँ

  

सिक्किम: कुछ रोचक जानकारियाँ


1. भारत को आजादी सन् 1947 में मिली, जबकि सिक्किम 1974 तक अलग देश की पहचान रखता था। सन् 1975 में सिक्किम के प्रधानमंत्री ने भारतीय संसद से अनुरोध किया कि वो भारत का अंग बनना चाहता है, और इसके लिए जो जरूरी कदम हैं, वो उठाए जाएँ। आखिरकार सिक्किम 16 मई 1975 को भारत का 22वाँ राज्य बना।

2. सिक्किम भारत के सबसे खूबसूरत राज्यों में से एक है। ये पहाड़ों और वादियों से घिरा हुआ राज्‍य है। सिक्किम में दुनिया की तीसरी सबसे ऊँची पर्वत चोटी है।

3. बहुतायत: नेपाली मूल के लोगों की जनसंख्या वाला सिक्किम भारत का एकमात्र ऐसा राज्य है, जहाँ के स्थानीय लोग अलग देश के मूल निवासी हैं। सिक्किम में रहने वाले अधिकतर लोग नेपाली मूल के हैं।

4. छंग यहाँ का स्थानीय मद्य है, जो खास मौके पर पिया जाता है. ये शराब बाँस से बनती है।

5. सिक्किम में हर साल मार्च से मई माह के बीच अंतर्राष्ट्रीय पुष्प महोत्सव का आयोजन होता है। इस छोटे से राज्य में 600 तरह के पुष्प मिलते हैं, जो 240 तरह के पेड़-पौधे. सिक्किम प्राकृतिक रूप से भारत के सबसे समृद्ध राज्यों में से एक है।

6. सिक्किम पक्षियों के लिए स्वर्ग की तरह है। सिक्किम में पक्षियों की 552 प्रजातियाँ मिलती और कीट-पतंगों की 690 प्रजातियाँ। वहीं हिमालयन गिद्ध अपने अनोखी पहचान रखते हैं।

7. सिक्किम में गर्म पानी के प्राकृतिक स्रोतों(नेचुरल स्पॉ) की बहुतायत है, जिसमें आप नहाकर खुद को तरोताजा कर सकते हैं। जो सिक्किम हमेशा ठंडा रहता है, वहाँ ये बड़े राहत की बात है।

8. थांका पेंटिंग सिक्किम की स्थानीय चित्रकला है, जो बौद्ध संस्कृति से जुड़ी हुई है. इसमें बुराइयों पर अच्छाइयों की जीत को दर्शाया जाता है.

9. सिक्किम में यूँ तो हजारों-लाखों मंदिर-मठ हैं, पर इंसान की ही पूजा यहाँ सिर्फ बाबा हरभजन की होती है। बाबा हरभजन को नाथुला के हीरो के नाम से जाना जाता है, जिन्होंने अपनी जान की बाजी लगातर चीनियों को रोके रखा और काफी सैनिकों की जान बचाई।

10. नामची के नजदीक सोलोफोक पहाड़ी पर भगवान शिव की 108 फिट लंबी प्रतिमा है। ये मंदिर सिक्किम के प्रमुख पर्यटन केंद्रों में से है। सिद्धेश्वर धाम के नाम से प्रसिद्ध सिक्किम का ये मंदिर भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक माना जाता है।

11. सिक्किम भारता का एकमात्र ऐसा राज्य है, जहाँ मंदिर, मस्जिद, चर्च और गुरुद्वारों की देखरेख एक अलग ही मंत्रालय करती है। लगभग 200 धार्मिक स्थलों के रखरखाव का जिम्मा इसी मंत्रालय पर है। सिक्किम में बहुतायत नेपाली भाषा बोली जाती है। वहीं यहाँ की आधिकारिक भाषा अंग्रेजी है। यही नहीं सिक्किम में कई स्थानीय भाषाएँ भी बोली जाती हैं। सिक्किम में हिंदी बोलने वाले भी काफी लोग हैं।

12. सिक्किम में साफ सफाई सबकी जिम्मेदारी है। सिक्किम को भारत सरकार की तरफ से क्लीन इंडिया मिशन के तहत सन् 2010-11 में सबसे स्वच्छ राज्य का अवॉर्ड भी मिल चुका है।

13. सिक्किम में कई पर्वतशृंग 7000 मीटर से भी अधिक ऊँचे हैं । यहाँ स्थित कंचनजंघा (8579 मीटर) विश्व की तीसरी सबसे ऊँची चोटी है।

14. सिक्किम की अर्थव्यवस्था मूलरूप से कृषि पर आधारित है। मक्का, चावल ,गेहूँ, बड़ी इलायची, अदरक और संतरा राज्य की मुख्य फसलें हैं। भारत में बड़ी इलायची का सबसे ज्यादा उत्पादन सिक्किम में होता है। राज्य की कुल भूमि का सिर्फ 10 से 12 प्रतिशत क्षेत्र ही कृषि के लिए उपयुक्त है।

15. गुरुडोंगमार झील शायद सिक्किम के सबसे अद्भुत स्थानों में से एक है। ये झील दुनिया की सबसे ज्यादा ऊँचाई वाली प्राकृतिक झील है, जो काफी सुंदर है। यहाँ आने वाले लोग इस झील को स्वर्ग की संज्ञा देते हैं। गुरुडोंगमार लेक 290 एकड़ में फैला हुआ है. इसके चारों ओर बर्फ से ढकी पर्वत श्रृंखलाएँ हैं. इस झील के बारे में ऐसी कई बातें हैं, जो अचंभित कर सकती हैं। इस झील की सबसे दिलचस्प बात यह है कि ये झील कभी भी पूरी तरह से नहीं जमती, यहाँ तक कि जब तापमान -20 डिग्री सेल्सियस तक गिर जाता है तो भी नहीं जमती।



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

अभ्यास प्रश्नोत्तर (कक्षा: नौ)

संक्षिप्त प्रश्नोत्तरः व्याकरण (कक्षा: 9)

नेताजी का चश्मा/ स्वयं प्रकाश