संदेश लेखन

         राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार' से सम्मानित किया गया है। उन्हें बधाई देते हुए एक संदेश लिखिएराष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार' से सम्मानित किया गया है। उन्हें बधाई देते हुए एक संदेश लिखिए                  

प्रश्न 1: हाल ही में 'राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार' से सम्मानित अपने कक्षा शिक्षक को बधाई देते हुए एक संदेश लिखिए:


         बधाई संदेश 

दिनांक: 2 अक्टूबर 2024
समयः प्रातः 10 बजे

आदरणीय गुरुजी,

आपको 'राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार' से सम्मानित किए जाने पर हृदय से बधाई! यह हमारे लिए गर्व का क्षण है कि हमारे आदरणीय गुरुजी को इस प्रतिष्ठित पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। आपकी शिक्षण शैली, धैर्य और प्रेमपूर्ण मार्गदर्शन ने हमारे जीवन को सही दिशा दी है। आपने हमें न केवल पाठ्यपुस्तकों का ज्ञान दिया है, बल्कि हमें जीवन के मूल्य और नैतिकता भी सिखाई है, जो हमारे समग्र विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। छात्रों के प्रति आपकी कड़ी मेहनत, अनुशासन और समर्पण हमेशा हमारे लिए प्रेरणा का स्रोत रहा है। आपने हर छात्र की क्षमता को समझा और उसे प्रोत्साहित किया, जिससे हमें अपने जीवन के लक्ष्यों को प्राप्त करने की प्रेरणा मिली है। आपके बिना, हमारा शैक्षणिक जीवन अधूरा होता। हम सभी आपकी इस महान उपलब्धि पर गर्व महसूस करते हैं और आपके आशीर्वाद से आगे बढ़ते रहने की प्रेरणा लेते हैं। आपके इस सम्मान ने हमारे विद्यालय और हम सभी छात्रों को गौरवान्वित किया है।

सादर

दसवीं कक्षा के संपूर्ण विद्यार्थी,
डीएवी विद्यालय 

===================================

प्रश्न 2: जन्मदिन के अवसर पर अपने मित्र को शुभकामना संदेश लिखिए:             


          शुभकामना संदेश 

दिनांक: 2 दिसंबर, 2024
समय: प्रातः 7बजे 

        सितारों से आगे भी कोई जहान होगा। 
      लेकिन आप से प्यारा वहाँ कोई भी न होगा। 

मेरे प्रिय भाई, 

जन्मदिन मुबारक हो तुम्हें। इस स्मरणीय दिन में दिल से मेरी दुआ है कि तुम सदा खुश रहो और तुम्हारा जीवन सफलता, आनंद और खुशी से भरा हो, सोचे गए सारे सपने पूरे हों। मैं तुम्हारे लंबे और समृद्ध जीवन की कामना करता हूँ।
जन्मदिन की बधाई, भगवान आपको सभी खुशियों दें...

तुम्हारा प्रिय मित्र 
तुषार


======================================

प्रश्न 3: आप सौम्या गर्ग हैं। आपके भैया भाभी की पहली वैवाहिक वर्षगाँठ पर उनके लिए एक शुभकामना संदेश लिखिए:

      3: शुभकामना संदेश

दिनांक : 8 मई, 20XX
समय: 9:00 बजे प्रातः

प्रिय भैया-भाभी

आप दोनों को पहली वैवाहिक वर्षगाँठ की हार्दिक शुभकामनाएँ। ईश्वर से प्रार्थना है कि आपका दांपत्य जीवन सौ वर्षों तक इसी तरह प्रसन्नता और समृद्धि से भरा रहे। आपको अपने जीवन में समस्त सुखों की प्राप्ति हो और आपका परिवार हमेशा हँसी-खुशी से खेलता रहे।

आपका अनुज
सौम्य गर्ग

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

एवरेस्टः मेरी शिखर यात्रा (प्रश्नोत्तर)

लाख की चूड़ियाँ/ प्रश्नोत्तर

शब्द-भंडार