स्वर संधि / प्रश्नोत्तर
प्रश्नोत्तर
प्रश्न 1: संधि किसे कहते हैं? इसके कितने भेद होते हैं? उनके नाम लिखिए।
उत्तरः दो निकटवर्ती वर्णों के परस्पर मेल से जो विकार अथवा परिवर्तन होता है, उसे संधि कहते हैं। जैसे --
रवि + इंद्र = रवींद्र
महा + ईश = महेश
सदा + एव = सदैव आदि।
संधि के तीन भेद होते हैं। वे हैं --
(i) स्वर संधि, (ii) व्यंजन संधि और(iii) विसर्ग संधि
प्रश्न 2: स्वर संधि किसे कहते हैं? उदाहरण सहित लिखिए।
उत्तरः दो स्वरों के मेल से होने वाले विकार को स्वर संधि कहते हैं। जैसे --
विद्या + अर्थी = विद्यार्थी
नर + इंद्र = नरेंद्र
देव + ऋषि = देवर्षि
प्रश्न 3: स्वर संधि के कितने भेद होते हैं? उनके नाम लिखिए।
उत्तरः स्वर संधि के पाँच भेद होते हैं। उनके नाम हैं --
(i) दीर्घ संधि, (ii) गुण संधि, (iii) वृद्धि संधि, (iv) यण संधि और (v) अयादि संधि।
प्रश्न 4: दीर्घ संधि किसे कहते हैं?
उत्तरः ह्रस्व या दीर्घ अ, इ, उ के बाद यदि ह्रस्व या दीर्घ अ, इ, उ आ जाए तो दोनों मिलकर दीर्घ आ, ई और ऊ बन जाते हैं तो उसे दीर्घ संधि कहते हैं। जैसे --
धर्म + अर्थ = धर्मार्थ
हिम + आलय = हिमालय
विद्या + अर्थी = विद्यार्थी
विद्या + आलय = विद्यालय
रवि + इंद्र = रवींद्र
गिरि + इश = गिरीश
भानु + उदय = भानूदय
लघु + ऊर्मि = लघूर्मि
वधू + उत्सव = वधूत्सव
भू + ऊर्ध्व = भूर्ध्व
प्रश्न 5: गुण संधि की परिभाषा लिखिए।
उत्तरः जिस संधि में अ, आ के आगे इ, ई हो तो ए; उ,ऊ हो तो ओ तथा ऋ हो तो अर् हो जाता है, उसे गुण संधि कहते हैं। जैसे --
नर + इंद्र = नरेंद्र
नर + इश = नरेश
महा + इश = महेश
महा + उत्सव = महोत्सव
देव + ऋषि =देवर्षि
महा + ऋषि = महर्षि
प्रश्न 6: वृद्धि संधि किसे कहते हैं? उदाहरण सहित लिखिए।
उत्तरः जिस संधि में अ, आ का ए, ऐ से मेल होने पर ऐ और अ, आ का ओ, औ से मेल होने पर औ हो जाता है, उसे वृद्धि संधि कहते हैं। जैसे --
एक + एक = एकैक
मत +ऐक्य = मतैक्य
सदा + एव = सदैव
महा + ऐश्वर्य = महैश्वर्य
वन + औषधि = वनौषधि
महा + औषधि = महौषधि
प्रश्न 7: यण संधि किसे कहते हैं?
उत्तरः जिस संधि में इ, ई, उ, ऊ और ऋ के बाद कोई भिन्न स्वर आए तो इ, ई का 'य'; उ, ऊ का 'व' और ऋ का 'र्' हो जाता है, उसे यण संधि कहते हैं। जैसे --
यदि + अपि = यद्यपि
इति + आदि = इत्यादि
अनु + अय = अन्वय
स्व + आगत = स्वागत
अनु + एषण = अन्वेषण
पितृ + आज्ञा = पित्राज्ञा
प्रश्न 8: अयादि संधि की परिभाषा उदाहरण सहित लिखिए।
उत्तर: यदि ए, ऐ, ओ, औ से आगे कोई इनसे भिन्न स्वर आ जाए तो ए का अय्, ऐ का आय्, ओ का अव् तथा औ का आव् बन जाता है तो उसे अयादि संधि कहा जाता है। जैसे --
ने + अयन = नयन
गै + अक = गायक
नै + इका = नायिका
पो + अन = पवन
भो + इष्य = भविष्य
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें