शब्द और पद

 

शब्द और पद 

प्रश्नोतर

प्रश्न 1: शब्द किसे कहते हैं?
उत्तर: सार्थक वर्ण समूह को शब्द कहते हैं।

प्रश्न 2: स्रोत के आधार पर शब्द के कितने भेद होते हैं? उनके नाम लिखिए।
उत्तरः स्रोत के आधार पर शब्द के चार भेद होते हैं। वे हैं -- 
(i) तत्सम शब्द, (ii) तद्भव शब्द, (ii) देशज शब्द और 
(iv) विदेशी शब्द

प्रश्न 3: तत्सम, तद्भव, देशज और विदेशी शब्दों के पाँच-पाँच उदाहरण दीजिए।
उत्तर: तत्सम शब्द -- ग्रह, पितृ, मातृ, शर्करा, घृत
         तद्भव शब्द -- घर, पिता, माता, शक्कर, घी
         देशज शब्द -- झाड़ू, झोला, जूता, रोटी, पगड़ी 
         विदेशी शब्द -- कंप्यूटर, रफ्तार, काजू, चाय, रिक्शा
         
प्रश्न 4: रचना के आधार पर शब्दों के कितने भेद होते हैं? उनके नाम लिखिए।
उत्तर: रचना के आधार पर शब्दों के तीन भेद होते हैं। वे हैं -- 
(क) रूढ़ शब्द, (ख) यौगिक शब्द और (ग) योगरूढ़ शब्द

प्रश्न 5: रूढ़, यौगिक और योगरूढ़ शब्दों की परिभाषा उदाहरण सहित लिखिए।
उत्तर: रूढ़ शब्द -- जो शब्द किसी अन्य शब्द के मेल से या संयोग से नहीं बने होते हैं, वे रूढ़ शब्द कहलाते हैं। जैसे --पानी, घोड़ा, आज, किताब, कठिन आदि।
यौगिक शब्दः दो या दो से अधिक शब्दों के योग से बनने वाले शब्दों को यौगिक शब्द कहते हैं। जैसे -- घुड़सवार, पाठशाला, स्नानागार, देवालय, रसोईघर आदि। 
योगरूढ़ शब्दः जो शब्द दो शब्दों के मेल से बनते हैं, किंतु इन दो के अतिरिक्त किसी तीसरे अर्थ के लिए प्रयुक्त होते हैं, उन्हें योगरूढ़ शब्द कहते हैं। जैसे -- लंबोदर, दशानन, पंकज, नीलकंठ, चतुर्भुज आदि।

प्रश्न 6: विकार, विकास या परिवर्तन के आधार पर शब्द कितने प्रकार के होते हैं? उनके नाम लिखिए।
उत्तर: विकार, विकास या परिवर्तन के आधार पर शब्द दो प्रकार के होते हैं। वे हैं -- (क) विकारी शब्द और (ख) अविकारी शब्द।

प्रश्न 7: पद किसे कहते हैं? इसके कितने भेद होते हैं? उनके नाम लिखिए।
उत्तर: वाक्य में प्रयुक्त शब्दों को पद कहते हैं। पद के पाँच भेद होते हैं। उनके नाम है -- (i) संज्ञा, (ii) सर्वनाम, (iii) विशेषण, (iv) क्रिया और (v) अव्यय

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

एवरेस्टः मेरी शिखर यात्रा (प्रश्नोत्तर)

लाख की चूड़ियाँ/ प्रश्नोत्तर

शब्द-भंडार