प्रश्नोत्तर (व्याकरण)
1: शब्द और पद
प्रश्न 1: सार्थक वर्ण समूह को क्या कहा जाता है?
उत्तर: शब्द
प्रश्न 2: जब शब्दों को वाक्य में स्थान मिलता है, तो ये क्या कहलाते हैं?
उत्तर: पद
प्रश्न 3: नाम का बोध कराने वाले शब्द क्या कहलाते हैं?
उत्तर: संज्ञा
प्रश्न 4: संज्ञा के कितने भेद होते हैं? उनके नाम लिखिए।
उत्तर: संज्ञा के तीन भेद होते हैं। उनके नाम हैं -- (i) जातिवाचक संज्ञा, (ii) व्यक्तिवाचक संज्ञा और (iii) भाववाचक संज्ञा।
प्रश्न 5: गौतम बुद्ध, ऐरावत, काठमांडू, हिमालय, बागमति --- आदि किस संज्ञा के उदाहरण हैं?
उत्तर: व्यक्तिवाचक संज्ञा
प्रश्न 6: शहर, पहाड़, देश, नदी, किताब -- आदि किस संज्ञा के उदाहरण हैं?
उत्तर: जातिवाचक संज्ञा
प्रश्न 7: सच्चाई, बचपन, मोटापा, शीतलता, ईमानदारी -- किस संज्ञा के उदाहरण हैं?
उत्तर: भाववाचक संज्ञा
प्रश्न 8: जो शब्द संज्ञा के स्थान पर प्रयुक्त होते हैं, वे कौन से पद होते हैं?
उत्तर: सर्वनाम
प्रश्न 9: सर्वनाम के कितने भेद होते हैं? उनके नाम लिखिए।
उत्तर: सर्वनाम के 6 (छह) भेद होते हैं। उनके नाम हैं --
(i) पुरुषवाचक सर्वनाम
(!!) निश्चयवाचक सर्वनाम
(!!!) अनिश्चयवाचक सर्वनाम
(iv) संबंधवाचक सर्वनाम
(v) प्रश्नवाचक सर्वनाम
(vi) निजवाचक सर्वनाम
प्रश्न 10: पुरुषवाचक सर्वनाम के कितने भेद हैं?
उनके नाम लिखिए।
उत्तर: पुरुषवाचक सर्वनाम के 3(तीन) भेद हैं
उनके नाम हैं --
(i) प्रथम पुरुष अथवा उत्तम पुरुष
(ii) द्वितीय पुरुष अथवा मध्यम पुरुष
(iii) तृतीय पुरुष अथवा अन्य पुरुष
===========================
2: अनुस्वार और अनुनासिक
प्रश्न 1: अनुस्वार स्वर है या व्यंजन?
उत्तर: व्यंजन
प्रश्न 2: अनुनासिक व्यंजन है या स्वर?
उत्तर: स्वर
प्रश्न 3: हिंदी वर्णमाला में दो अयोगवाह वर्ण आते हैं। वे कौन से हैं?
उत्तर: अं (अनुस्वार) और अ: (विसर्ग)
प्रश्न 4: निम्नलिखित में से कौन से शब्द की वर्तनी शुद्ध है?
वाङ्मय या वांमय
उत्तर: वाङ्मय
प्रश्न 5: श्रंगार, शृंगार, श्रृंगार, श्रिंगार -- इन शब्दों में से सबसे मानक वर्तनी वाला शब्द चुनकर लिखिए।
उत्तर: शृंगार
प्रश्न 6: निम्नलिखित शब्दों में अनुस्वार लगाकर मानक रूप में लिखिए।
अम्बर, सञ्जय
उत्तर: अंबर, संजय
प्रश्न 7: अनुनासिक चिन्हयुक्त शुद्ध रूप वाले शब्द चुनकर लिखिए।
शाँति, गाँव, कुआँ, सांकेतिक, श्रद्धानंद,
उत्तर: गाँव, कुआँ
प्रश्न 8: निम्नलिखित शब्दों में उचित स्थान पर अनुस्वार/अनुनासिक चिन्ह का प्रयोग कीजिए।
सन्यासी, आसू
उत्तर: संन्यासी, आँसू
प्रश्न 9: निम्नलिखित शब्दों में से किस शब्द पर अनुस्वार आएगा?
दिनाक, चादनी, रस्सिया, यहा
उत्तर: दिनांक
प्रश्न 10: निम्नलिखित शब्दों में से किस शब्द पर अनुनासिक लगेगा?
पचर, महगाई, सयम, मयक
उत्तर: महँगाई
============================
3: उपसर्ग और प्रत्यय
प्रश्न 1: किसी शब्द से पूर्व लगकर उस शब्द का अर्थ बदल देने वाले या उसमें नई विशेषता उत्पन्न करने वाले शब्दांश को क्या कहा जाता है?
उत्तरः उपसर्ग
प्रश्न 2: जो शब्दांश धातु रूप या शब्दों के अंत में लगकर नए शब्दों का निर्माण करते हैं, उन्हें क्या कहा जाता है?
उत्तरः प्रत्यय
प्रश्न 3: तत्सम शब्दों के साथ प्रयुक्त होने वाले उपसर्गों को क्या कहा जाता है?
उत्तरः तत्सम अथवा संस्कृत उपसर्ग
प्रश्न 4: ऐसे दो शब्द लिखिए जिनमें दो उपसर्गों का एक साथ प्रयोग हुआ हो?
उत्तरः समालोचना, अप्रत्याशित
प्रश्न 5: उर्दू के उपसर्गों का प्रयोग करते हुए दो शब्द लिखिए।
उत्तर: गैरकानूनी, नासमझ
प्रश्न 6: 'पर' उपसर्ग का प्रयोग करते हुए दो शब्द लिखिए।
उत्तर: परदादा, परपोता
प्रश्न 7: प्रत्यय मुख्यतः कितने प्रकार के होते हैं? उनके नाम लिखिए।
उत्तरः कृत प्रत्यय और तद्धित प्रत्यय
प्रश्न 8: जो प्रत्यय क्रिया के मूल धातु रूप के साथ लगकर संज्ञा और विशेषण का निर्माण करते हैं, वह क्या कहलाते हैं?
उत्तरः कृत प्रत्यय
प्रश्न 9: जो प्रत्यय क्रिया के धातु रूपों को छोड़कर अन्य शब्द, जैसे -- संज्ञा, विशेषण, सर्वनाम आदि के साथ लगकर नए शब्द बनाते हैं, वे क्या कहलाते हैं?
उत्तरः तद्धित प्रत्यय
प्रश्न 10: ऐसे दो शब्द लिखिए जिनमें दो प्रत्ययों का एक साथ प्रयोग हुआ हो।
उत्तरः मौलिकता और अप्रत्याशितता
===========================
4: स्वर संधि
प्रश्न 1: दो स्वरों के मेल से जो परिवर्तन होता है उसे क्या कहते हैं?
उत्तरः स्वर संधि
प्रश्न 2: स्वर संधि कितने प्रकार के होते हैं?
उत्तरः पाँच प्रकार के
प्रश्न 3: स्वर संधियों के सभी भेदों के नाम लिखिए।
उत्तर: (i) दीर्घ संधि, (ii) गुण संधि, (iii) वृद्धि संधि, (iv) यण संधि और (v) अयादि संधि।
प्रश्न 4: संधि कीजिए:
दया + आनंद
उत्तर: दयानंद
प्रश्न 5: संधि विच्छेद कीजिए:
गुरूपदेश
उत्तर: गुरु + उपदेश
प्रश्न 6: संधि कीजिए:
उत्तर + उत्तर
उत्तर: उत्तरोत्तर
प्रश्न 7: संधि विच्छेद कीजिए:
वीरोचित
उत्तर: वीर + उचित
प्रश्न 8: संधि कीजिए:
छात्र + आवास
उत्तर: छात्रावास
प्रश्न 9: संधि विच्छेद कीजिए:
सुरेश
उत्तर: सुर + ईश
प्रश्न 10: संधि कीजिए:
महा + ऐश्वर्य
उत्तर: महैश्वर्य
==========================
5: विराम-चिह्न
प्रश्न 1: लिखित भाषा में रुकने की प्रक्रिया को व्यक्त करने के लिए कुछ संकेत चिन्ह निश्चित किए जाते हैं। उन्हें क्या कहा जाता है?
उत्तरः विराम चिन्ह
प्रश्न 2: '?' -- चिन्ह के सामने उसका नाम लिखिए।
उत्तर: प्रश्नवाचक चिह्न
प्रश्न 3: ( ) -- चिह्न के सामने उसका नाम लिखिए।
उत्तर: कोष्ठक चिह्न
प्रश्न 4: '!' -- चिह्न के सामने उसका नाम लिखिए।
उत्तर: विस्मयसूचक अथवा संबोधक चिह्न
प्रश्न 5: " " या ' ' -- चिह्न के सामने उसका नाम लिखिए।
उत्तर: अवतरण अथवा उद्धरण चिह्न
प्रश्न 6: ';' -- चिह्न के सामने उसका नाम लिखिए।
उत्तर: अर्द्धविराम
प्रश्न 7: 'तुम क्या पढ़ रहे हो' -- उचित विराम चिह्न का प्रयोग करते हुए वाक्य को दोबारा लिखिए।
उत्तर: तुम क्या पढ़ रहे हो?
प्रश्न 8: तिलक ने कहा स्वतंत्रता हमारा जन्मसिद्ध अधिकार है -- उचित विराम चिन्हों का प्रयोग करते हुए वाक्य को दोबारा लिखिए।
उत्तर: तिलक ने कहा, "स्वतंत्रता हमारा जन्मसिद्ध अधिकार है।"
प्रश्न 9: अर्जुन तुम मेरे वचनों का पालन करो उठो शास्त्र उठाओ -- उचित विराम चिन्हों का प्रयोग करते हुए वाक्य को दोबारा लिखिए।
उत्तर: अर्जुन! तुम मेरे वचनों का पालन करो। उठो, शास्त्र उठाओ।
प्रश्न 10: काश मैं तुम्हे॔ मैं देख पाता -- उचित विराम चिन्हों का प्रयोग करते हुए वाक्य को दोबारा लिखिए।
उत्तर: काश! मैं तुम्हे॔ मैं देख पाता।
==========================
6: अर्थ की दृष्टि से वाक्य भेद
प्रश्न 1: सार्थक शब्दों का वह व्यवस्थित समूह, जिसमें भाव एवं विचारों को प्रकट करने की क्षमता हो, उसे क्या कहते हैं?
उत्तरः वाक्य
प्रश्न 2: अर्थ की दृष्टि से वाक्य के कितने भेद होते हैं? उनके नाम लिखिए।
उत्तरः अर्थ की दृष्टि से वाक्य के आठ भेद होते हैं। वे निम्नानुसार हैं:
(i) कथनात्मक अथवा विधानवाचक वाक्य
(ii) निषेधात्मक अथवा नकारात्मक वाक्य
(iii) आज्ञार्थक अथवा आदेशात्मक वाक्य
(iv) प्रश्नवाचक वाक्य
(v) इच्छावाचक वाक्य
(vi) संदेहवाचक वाक्य
(vii) विस्मयादिबोधक वाक्य
(viii) संकेतवाचक वाक्य
प्रश्न 3: सुमन बहुत अच्छी कहानी लिखती है। -- वाक्य पहचानिए।
उत्तर: कथनात्मक अथवा विधानवाचक वाक्य
प्रश्न 4: बहुत से अधिकारी ईमानदार नहीं होते हैं। -- वाक्य पहचानिए।
उत्तर: निषेधार्थक वाक्य
प्रश्न 5: कल तुम कहाँ गए थे? -- वाक्य पहचानिए।
उत्तर: प्रश्नवाचक वाक्य
प्रश्न 6: बच्चो! मैदान में जाकर खेलो। -- वाक्य पहचानिए।
उत्तर: आज्ञार्थक अथवा आदेशात्मक वाक्य
प्रश्न 7: आपकी यात्रा मंगलमय हो। -- वाक्य पहचानिए।
उत्तर: इच्छावाचक वाक्य
प्रश्न 8: अब तक वह परीक्षा लिख चुका होगा। -- वाक्य पहचानिए।
उत्तर: संदेहवाचक वाक्य
प्रश्न 9: खबरदार! एक कदम आगे मत बढ़ना। -- वाक्य पहचानिए।
उत्तर: विस्मयादिबोधक अव्यय
प्रश्न 10: अगर पहले से परिश्रम करते तो सफलता अवश्य मिलती। -- वाक्य पहचानिए।
उत्तर: संकेतवाचक वाक्य
===========================
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें