संदेश

अगस्त, 2025 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं
मैं धूल का कण जिस दिन बिछड़ूँ मैं, इस तन से उड़ जाऊँ, क्या खोएगा विश्व, कोई रत्न गवाऊँ? मेरा होना-न होना, यह बात छोटी-सी, कौन जानेगा कितनी, इस जग की गति-सी? मैं चला जाऊँ, फिर भी दिन-रात गाएगा, चाँद-सूरज का रथ उसी पथ नाच आएगा; फूल हँस-हँस खिलेंगे, पवन गीत सुनाएगी, तारों की टोली अपनी राह पर जाएगी। जैसा आज, वैसा कल, जग का क्रम अटल, न संशय का छींटा, न मन में कोई विह्वल; विश्व के नियम अडिग, न कभी डगमगाते हैं, मेरे बिना भी सदा, वे गीत गुनगुनाते हैं। मेरे न रहने से, न रुकेगा कोई काम, सृष्टि की धारा बहे, न थमे उसका धाम; कर्म में लीन यह विश्व, अनंत, अथाह, सुंदर, मेरे जाने की खबर न पाएगा यह मंदर। धूल की अनंत रज में, मैं कण एक तुच्छ-सा, नन्हा-मुन्ना, हल्का-सा, बस स्वप्न-सा चटक-सा; मेरे बिना भी सृष्टि, रहेगी पूर्ण, रमणीया, न होगी कमी कभी, न टूटेगा यह तमाशा।  

प्रश्नोत्तर (व्याकरण)

चित्र
  1: शब्द और पद प्रश्न 1: सार्थक वर्ण समूह को क्या कहा जाता है? उत्तर : शब्द  प्रश्न 2: जब शब्दों को वाक्य में स्थान मिलता है, तो ये क्या कहलाते हैं? उत्तर : पद प्रश्न 3: नाम का बोध कराने वाले शब्द क्या कहलाते हैं? उत्तर : संज्ञा प्रश्न 4: संज्ञा के कितने भेद होते हैं? उनके नाम लिखिए।  उत्तर : संज्ञा के तीन भेद होते हैं। उनके नाम हैं -- (i) जातिवाचक संज्ञा, (ii) व्यक्तिवाचक संज्ञा और (iii) भाववाचक संज्ञा। प्रश्न 5: गौतम बुद्ध, ऐरावत, काठमांडू, हिमालय, बागमति --- आदि किस संज्ञा के उदाहरण हैं? उत्तर : व्यक्तिवाचक संज्ञा प्रश्न 6: शहर, पहाड़, देश, नदी, किताब -- आदि किस संज्ञा के उदाहरण हैं? उत्तर : जातिवाचक संज्ञा  प्रश्न 7: सच्चाई, बचपन, मोटापा, शीतलता, ईमानदारी -- किस संज्ञा के उदाहरण हैं? उत्तर : भाववाचक संज्ञा प्रश्न 8: जो शब्द संज्ञा के स्थान पर प्रयुक्त होते हैं, वे कौन से पद होते हैं? उत्तर : सर्वनाम  प्रश्न 9: सर्वनाम के कितने भेद होते हैं? उनके नाम लिखिए।   उत्तर : सर्वनाम के 6 (छह) भेद होते हैं। उनके नाम हैं -- (i) पुरुषवाचक सर्वनाम  (!!) निश्...

साना साना हाथ जोड़ि.../मधु काँकरिया

चित्र
   साना साना हाथ जोड़ि...                                        ---मधु काँकरिया  प्रश्न 1: झिलमिलाते सितारों की रोशनी में नहाया गंतोक लेखिका को किस तरह सम्मोहित कर रहा था? उत्तर : गंतोक शहर की एक झलक ने ही लेखिका को सम्मोहित कर लिया था। रात्रि के समय जगमगाते प्रकाश के कारण शहर अत्यंत सुंदर नजर आ रहा था। ऐसा लग रहा था जैसे आकाश के सारे तारे नीचे बिखर कर जमीन पर टिमटिमा रहे हैं। तराई में तारों के गुच्छों की झालर-सी लटकती दिखाई दे रही थी। प्रश्न 2: गंतोक को 'मेहनतकश बादशाहों का शहर' क्यों कहा गया? उत्तर : गंतोक को सुंदर बनाने में यहाँ के श्रमिक वर्ग के साथ-साथ यहाँ के परिश्रमी निवासी, पुरुष-महिला आदि सभीका काफी योगदान है। उन्हीं के श्रम के बल पर सिक्किम और गंतोक को अद्भुत सुंदरता मिली है। इसलिए लेखिका ने गंतोक को 'मेहनतकश बादशाहों का शहर' कहा है।  प्रश्न 3: कभी श्वेत तो कभी रंगीन पताकाओं का फहराना किन अलग-अलग अवसरों की ओर संकेत करता है? उत्तर : बौद्ध धर्म के लोगों द्वारा...

आत्मकथ्य/जयशंकर प्रसाद

चित्र
    आत्मकथ्य             --जयशंकर प्रसाद प्रश्न 1: कवि आत्मकथा लिखने से क्यों बचना चाहता है? उत्तरः कवि आत्मकथा लिखने से इसलिए बचना चाहता है क्योंकि वह सोचता है कि उसके जीवन में ऐसा कुछ विशेष घटित नहीं हुआ है, जिसे वह आत्मकथा के रूप में प्रस्तुत कर सके अथवा जिसे पढ़कर किसी को प्रेरणा और आनंद मिले। कवि अपने जीवन की दुर्बलता एवं असफलता और दूसरों की प्रवंचनाओं को सबके सामने उजागर करना नहीं चाहता। प्रश्न 2: आत्मकथा सुनाने के संदर्भ में 'अभी समय भी नहीं' कवि ऐसा क्यों कहता है?  उत्तर : कवि जीवन की पीड़ा, व्यथा और दुख-कष्टों को सहन करते हुए थक चुके हैं। वे उनका वर्णन करने को अनिच्छुक एवं असमर्थ हैं। आत्मकथा लिखते वक्त उन सभी पीड़ाओं को उन्हें फिर जगाना होगा, जो उनके लिए असहनीय है। इसलिए कवि कहना चाहते हैं कि आत्मकथा सुनाने का यह उचित समय नहीं है। प्रश्न 3: स्मृति को 'पाथेय' बनाने से कवि का क्या आशय है?  उत्तरः कवि के निराश जीवन में आज न तो कोई सुख बचा है और न ही कोई आशा। अतीत की मधुर यादें तथा प्रियतमा के संग व्यतीत किए गए क्षणों की मधुर स्म...

कृष्ण लीला

 कृष्ण लीला (1) मथुरा कारागार में श्रीकृष्ण जन्म और गोकुल में स्थानांतरण प्रसंग  (कारागार में दैवीय चमत्कार -- अँधेरा -- कारागार की सलाखें -- बेड़ियों में जकड़े वसुदेव और देवकी -- मूसलधार वर्षा -- बिजली की गड़गड़ाहट -- पृष्ठभूमि में यमुना नदी का प्रवाह ध्वनि -- कंस के सैनिकों की भारी पदचाप ध्वनि) देवकी: (कारागार में शोक भरे स्वर में) हे वसुदेव! कंस ने एक-एक कर हमारे सात पुत्रों को मार डाला। मेरे गर्भ में पल रहे इस आठवें पुत्र का भी क्या वही भाग्य होगा? मेरे हृदय में भारी भय हो रहा है, स्वामी! वसुदेव: (सांत्वना देते हुए) धैर्य रखो, देवकी! आकाशवाणी याद करो। ईश्वर ने हमें आश्वासन दिया है। आठवीं संतान कोई साधारण पुत्र नहीं होगा। वह हमारी ही नहीं संपूर्ण धरती का उद्धारकर्ता होगा। [मंच पर मधुर ध्वनि -- भारी वर्षा की आवाज -- कारागार में सौम्य नीला प्रकाश -- श्रीकृष्ण का चतुर्भुज स्वरूप में जन्म -- शंख, चक्र, गदा, पद्म लिए चतुर्भुज रूप में श्रीकृष्ण का प्रकट होना]  देवकी: हे प्रभु! हम तो आप के शिशु रूप की प्रतीक्षा कर रहे थे। यह कैसा चमत्कार! हम कारागार में लंबे समय से बंदी हैं। ...

स्मृति/-- श्रीराम शर्मा

चित्र
  स्मृति   -- श्रीराम शर्मा प्रश्न 1: भाई के बुलाने पर लौटते समय लेखक के मन में किस बात का डर था? उत्तर : भाई के बुलाने पर लेखक घर की ओर जा रहा था, परंतु वह मन ही मन बहुत डर भी रहा था। उसे समझ में नहीं आ रहा था कि उससे कौन-सा कसूर हो गया है। उसे आशंका थी कि कहीं बेरी खाने के अपराध में कहीं उसके बड़े भाई से मार न पड़ जाए। प्रश्न 2: मक्खनपुर पढ़ने जाने वाली बच्चों की टोली रास्ते में पड़ने वाले कुएँ में ढेला क्यों फेंकती थी?  उत्तरः कुएँ में एक साँप गिर पड़ा था। जब बच्चे कुएँ में ढेला फेंकते थे तो साँप फुँफकार मारता था। उसकी फुँफकार सुनने में बच्चों को बड़ा मजा आता था। इसलिए मक्खनपुर पढ़ने जाने वाली बच्चों की टोली रास्ते में पड़ने वाले कुएँ में ढेला फेंकती थी।  प्रश्न 3: "साँप ने फुसकार मारी या नहीं, ढेला उसे लगा या नहीं, यह बात अब तक स्मरण नहीं।" -- यह कथन लेखक की किस मनोदशा को स्पष्ट करता है?  उत्तरः यह कथन लेखक की घबराहट और डर की मानसिकता को प्रकट करता है। ढेला फेंकते समय उसकी टोपी में रखी गई चिट्ठियाँ कुएँ में जा गिरी थीं। इसलिए उसका ध्यान साँप को ढेला लगने य...