अलंकार / प्रश्नोत्तर
अलंकार प्रश्नोत्तर प्रश्न 1: अलंकार किसे कहते हैं? इसके मुख्यतः कितने भेद हैं? उनके नाम लिखिए: उत्तरः काव्य की शोभा या सुंदरता बढ़ाने वाले तत्वों को अलंकार कहते हैं। इसके मुख्यतः दो भेद हैं-- (क) शब्दालंकार और (ख) अर्थालंकार प्रश्न 2: शब्दालंकार किसे कहते हैं? उदाहरण सहित लिखिए: उत्तरः जिस अलंकार में शब्दों के प्रयोग के कारण वाक्य अथवा काव्य में आकर्षण अथवा चमत्कार आ जाता है, उसे शब्दालंकार कहते हैं। जैसे: -- रघुपति राघव राजा राम, -- काली घटा का घमंड घटा -- मंगन को देख पट देत बार-बार प्रश्न 3: कुछ प्रमुख शब्दालंकारों के नाम लिखिए: उत्तरः कुछ प्रमुख शब्दालंकार हैं-- (i) अनुप्रास अलंकार (ii) यमक अलंकार (iii) श्लेष अलंकार (iv) पुनरुक्ति प्रकाश अलंकार (v) वक्रोक्ति अलंकार प्रश्न 4: अर्थालंकार किसे कहते हैं? इसके कुछ प्रमुख भेदों के नाम लिखिए : उत्तरः जब शब्दों के अर्थ से साहित्य अथवा काव्य पंक्तियों में चमत्कार उत्पन्न हो तो उसे अर्थालंकार कहते हैं। अर्थालंकार में अर्थ के कारण काव्य पंक्तियों में आकर्षण पैदा होता है।...