विराम चिह्न / प्रश्नोत्तर
विराम चिह्न प्रश्नोत्तर प्रश्न 1: विराम चिन्ह की परिभाषा लिखिए। उत्तर : वाक्य लिखते समय स्पष्ट, अर्थवान एवं भावपूर्ण बनाने के लिए जिन चिह्नों का प्रयोग किया जाता है, उन्हें विराम चिह्न कहा जाता है। प्रश्न 2: कुछ प्रमुख विराम चिह्नों के नामों के विपरीत उनके चिह्न भी लिखिए। उत्तर : (i) पूर्ण विराम चिह्न ------------- । (ii) प्रश्न सूचक चिन्ह ------------------- ? (iii)विस्मयसूचक/संबोधक चिन्ह ---- ! (iv) अल्पविराम चिह्न ------------------ , (v) अर्द्ध विराम चिह्न ------------------- ; (vi) रेखिका/निर्देशक चिह्न ----------- __ (vii) उपविराम/अपूर्ण विराम चिह्न -- : (viii) विवरण चिह्न --------------------- :-- (ix) समासक/योजक चिह्न ----------- - (x) संक्षेपसूचक/लाघव चिह्न ---------- ৹ (xi) अवतरण/उद्बरण चिह्न ------------ '--'/"--" (xii) कोष्ठक चिह्न ----------------------- ( )/{ }/[ ] (xiii) त्रुटिपूरक/हंसपद चिह्न ---------- ^ (xiv) इत्यादि चिन्ह ---------------------- ..... प्रश्न 3: नीचे दिए गए विराम चिह्नों के नामों के विपरीत उ...